म प्र शिक्षक संघ ने आयोजित किया सेवा निवृत शिक्षकों का सम्मान।
25 वर्षों से आयोजित हो रहा है जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान।।
शिक्षक एक श्रेष्ठ समाज की आधार शीला है - जयति सिंह कलेक्टर।।
बडवानी।। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला बड़वानी द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे सेवा निवृत शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, उपस्थित हुवे जिनका भव्य स्वागत शिक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्पित गुप्ता,ने की।। विशेष अथिति के रूप में तहसीलदार राहुल सोलंकी एवं कार्तिक मौर्य तथा सेवा निवृत शिक्षक श्री जी आर सूर्यवंशी थे।।
सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।। अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, बी आर सी सुनीता मोरे, प्राचार्य संतोष मिश्र, दिलीप पाटीदार,आलोक जोशी,संजय अवासीया, भरत पुरोहित ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक एक श्रेष्ठ समाज की आधार शीला है। शिक्षक ही एक शिशु को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर उच्च पदों पर कार्य करने की राह दिखाता है। मुझे बडवानी जिले के शिक्षकों पर गर्व है कि उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जिससे ,हमारे विद्यार्थी मेरिट सूची में आए है ।। आपने कहा कि शिक्षा को साधना मानकर सच्ची श्रद्धा,समर्पण और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान बांटना चाहिए।।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि शिक्षक के हाथों में आने वाली पीढ़ी का भविष्य होता है, और वे कच्चे मिट्टी को गढ़कर सुंदर मूर्ति बनाने का प्रयास करते हैं।।
मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अर्पित गुप्ता ने भी शिक्षकों से कहा कि राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते है शिक्षक।
म प्र शिक्षक संघ जिला बड़वानी के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि बडवानी जिले में यह आयोजन विगत 25 वर्षों से आयोजित हो रहा है।जिसमें लायंस क्लब बडवानी सिटी एवं लायन जितेंद्र जैन,का विशेष सहयोग रहता हैं। कार्यक्रम मे अतिथियों को स्मृति चिन्ह लायंस क्लब के अध्यक्ष श्रीराम यादव, सचिन शर्मा,शिक्षक संघ के मनोज गुप्ता,संतोष मिश्र, एलेक्स थॉमस,मोहन शर्मा, ने प्रदान किए। कार्यक्रम पश्चात सुमधुर संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित था जिसमें बी आर सी सुनीता मोरे,सुनीता शुक्ला, लायन जया शर्मा,अशोक राठौड़, रमेश सराफ ने सुमधुर गीत गाकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन अनिल जोशी एवं आभार प्रदर्शन दिलीप पाटीदार ने किया।।
कार्यक्रम पश्चात उपस्थित समस्त अतिथियों एवं शिक्षकों के लिए स्नेह भोज का आयोजन म प्र शिक्षक संघ जिला बड़वानी ने किया।।