बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर ओझर शाखा ने वितरित किए 2-2 लाख रुपये के PMSBY क्लेम
बड़वानी/07 सितंबर 2026:
बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक ऑफ इंडिया, शाखा ओझर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 2 दिवंगत बीमाधारकों के आश्रित परिवारों को 2-2 लाख रुपये (कुल 4 लाख रुपये) की क्लेम राशि स्वीकृत कर वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मात्र 20 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करती है। क्लेम राशि प्राप्त करने पर पीड़ित परिवारों ने बैंक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया पिछले 121 वर्षों से ग्राहकों के अटूट विश्वास पर खरा उतरते हुए उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएं दे रहा है। बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित न रहकर आमजन को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) जैसी महत्वाकांक्षी जनसुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राहक उपस्थित रहे।