Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Badwani

@projsbadwani
1350Followers
0Following
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी द्वारा दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रंजना सिंह जिला कमिश्नर गाइड व उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनील मिश्रा के मार्ग दर्शन में आयोजन संपन्न हुआ । 
 सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती रंजना सिंह द्वारा स्काउट्स एवं गाइड्स को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सेवा के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों के बारे में जानकारी दी  उपस्थित स्काउट-गाइड एवं पदाधिकारियों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ बड़वानी के पदाधिकारी, स्काउट्स, गाइड्स एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर जिला संगठन आयुक्त श्री गणेश श्रीवास्तव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत केंद्रीय दल ने बड़वानी जिले का किया निरीक्षण
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित कुष्ठ रोग खोज अभियान (LCDC ) का केंद्रीय दल द्वारा दो दिवसीय मैदानी निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। जिले में यह अभियान 16 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026तक संचालित किया जा रहा है।
 केंद्रीय दल में डॉ. बॉबी पॉल, उप संचालक, इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ, कोलकाता एवं डॉ. विशाल देसाई, कुष्ठ सलाहकार, GLRA India शामिल रहे। दल द्वारा पाटी एवं सिलावद विकासखंड में संचालित LCDC सर्वे तथा राजपुर विकासखंड अंतर्गत नागलवाड़ी क्षेत्र का मैदानी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने घर-घर सर्वे की प्रक्रिया, संदिग्ध कुष्ठ रोगियों की पहचान, संदिग्ध मरीजों के रेफरल, जांच एवं उपचार से जोड़ने की प्रक्रिया तथा सर्वे से संबंधित रिकॉर्ड एवं रिपोर्टिंग का अवलोकन किया। मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली गई।
 केंद्रीय दल ने सर्वे के दौरान अधिक से अधिक संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच एवं उपचार से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही अभियान के प्रभावी संचालन के लिए मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। दल द्वारा जिले में LCDC अभियान की प्रगति एवं मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया।
  अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बड़वानी तथा डॉ. अतुल राठौड़, जिला कुष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। जिले में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग के संभावित मामलों की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं दिव्यांगता की रोकथाम सुनिश्चित करना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर नमो सेवा अभियान के तहत 
स्वच्छता नुक्कड़ नाटक और मद्य निषेध शपथ का हुआ आयोजन
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत बड़वानी द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं नमो सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पर आधारित एक आकर्षक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया और स्वच्छता की शपथ ली।
 राजघाट रोड स्थित नर्मदा भवन में स्वच्छ भारत मिशन और नशा मुक्त भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नुक्कड़ नाटक और मद्य निषेध शपथ से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के समग्र विनाश का साधन है, जिससे मनुष्य स्वयं के शरीर को गंभीर क्षति पहुंचाकर शारीरिक रूप से व्याधिग्रस्त हो जाता है और उसके परिवार की स्थिति भी गंभीर हो जाती है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थितजनों को मद्य निषेध (नशा मुक्ति) की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (आशाग्राम ट्रस्ट) द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस प्रदर्शनी की सराहना की।
 कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी चौहान, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 

धैर्य, उम्मीद और सही इलाज से नन्हीं वामिका ने यूं जीती जिंदगी की जंग
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ जिला अस्पताल बड़वानी में जन्मी नन्हीं वामिका चौबे के जीवन में एक समय ऐसा आया जब उसके माता-पिता गहरी चिंता में डूब गए थे। जन्म के कुछ समय बाद उन्हें यह स्पष्ट हुआ कि वामिका का शारीरिक और मानसिक विकास अन्य बच्चों की तुलना में धीमा है। उसे डेवलपमेंट डिले (विकासात्मक विलंब) की समस्या थी।
 लगभग 14 माह की उम्र तक स्थिति यह थी कि वामिका को भोजन करने में भारी परेशानी होती थी, वह ठीक से बैठ भी नहीं पाती थी और बोलने में भी असमर्थ थी। ऐसी कठिन परिस्थिति में परिवार को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी), बड़वानी के बारे में जानकारी मिली, जो उनके लिए उम्मीद की एक नई किरण साबित हुई।
नियमित थेरेपी से आया सकारात्मक बदलाव
 डीईआईसी बड़वानी में पहुंचने पर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अर्पित पॉल द्वारा वामिका की स्थिति का बारीकी से आंकलन किया गया और उसे नियमित थेरेपी देना शुरू किया गया। डॉ. पॉल के मार्गदर्शन, चिकित्सा टीम के निरंतर प्रयासों और सबसे बढ़कर वामिका के माता-पिता के अटूट सहयोग व धैर्य का परिणाम यह रहा कि आज 2 वर्ष की आयु में वामिका में अभूतपूर्व सुधार देखा जा रहा है। अब वामिका न केवल सामान्य रूप से भोजन करने लगी है, बल्कि उसने थोड़ा-थोड़ा बोलना भी शुरू कर दिया है। नन्हीं वामिका की इस प्रगति को देखकर उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। वामिका के स्वस्थ भविष्य को देखकर उनके माता-पिता ने फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
 समय पर पहचान और नियमित थेरेपी, बच्चे के विकास को नई दिशा दे सकती है।” यह सफलता की कहानी उन सभी अभिभावकों के लिए प्रेरणा है, जो अपने बच्चों में विकासात्मक देरी जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। समय पर सही चिकित्सीय सलाह लेकर बच्चों का जीवन संवारा जा सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत जिला न्यायालय बड़वानी में 
फेन्सी बेस एवं एकल गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पर जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में एवं विशेष न्यायाधीश श्री लीलाधर सोलंकी की अध्यक्षता में जिला न्यायालय में ए.डी.आर भवन के कान्फ्रेंस हॉल में उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के बच्चों हेतु फेन्सी ड्रेस एवं एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्री सोलंकी विशेष न्यायाधीश द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उल्लास कार्यकम न्यायालयीन वातावरण में बच्चों को संस्कार एवं उल्लास व उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ है । उल्लास में बच्चों द्वारा फेन्सी ड्रेस एवं राष्ट्रीय गीत एकल गायन में प्रतिभागी को प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसो में उल्लास अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित होते रहेगे।
 कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भगत सिंह, महात्मा गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री, ए.आई रोबोट बनकर अपनी प्रतिभा दिखाई बनाई एवं बच्चों द्वारा एक गायन में राष्ट्रीय भक्ति गीत माहोल देश भक्तिमय बनाया। प्रतिभागियों ने अपनी वेशभूषा एवं रचनात्मकता सोच का सुंदर प्रर्दशन करते हुए एवं देश भक्ति के गीतों के के माध्यम से देशभक्ति एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के अंत में विशेष न्यायाधीश श्री सोलंकी साहब द्वारा एवं न्यायाधीशगण द्वारा फेन्सी ड्रेस एवं एकल गायन में प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र, एवं पुरूस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहातया अधिकारी द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम में तृतीय अपर जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चन्द्रवंशी, श्री कपिल वर्मा न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुमित शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अमूल मण्डलोई, न्यायिक मजि. श्री महेन्द्रसिह रावत, श्री पुष्पेन्द्र भार्गव न्यायिक मजि. प्रथम श्रेणी, एवं अन्य न्यायाधीशगण जिला विधिक सहातया अधिकारी श्री रॉबिन दयाल न्यायालय अधीक्षक श्री दिनेश जैन एवं न्यायालयीन कर्मचारी, विधिक सेवा के कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान में विधायक श्री श्याम जी बरडे ने दिया स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश
................
सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
................ 
 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बड़वानी 02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विधायक श्री श्याम बरडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए पानसेमल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। विधायक श्री श्याम बरडे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर तथा जनपद पंचायत पानसेमल के आसपास स्वच्छता अभियान में श्रमदान करते हुए नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी सामूहिक जिम्मेदारी - विधायक श्री बरडे
 विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने घर, ग्राम, ग्राम पंचायत, सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, कुएं-बावड़ियों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छता अभियान को केवल एक दिन तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं और अपने गांव एवं क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
 विधायक श्री बरडे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश है कि जब प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं स्वीकार करेगा, तभी स्वच्छ एवं विकसित भारत का सपना और अधिक मजबूत होगा। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 से 10 अक्टूबर तक स्वच्छता गतिविधियों में अधिक से अधिक नागरिकों को सहभागी बनना चाहिए।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ
 विधायक श्री श्याम बरडे ने कहा कि महात्मा गांधी जी एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति का कल्याण प्रमुख था। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर उसे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि प्रत्येक परिवार आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बने।
गरीब बस्तियों में पहुंचकर किया जनसंवाद
 स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक श्री श्याम बरडे ने गरीब बस्तियों में पहुंचकर वहां निवासरत परिवारों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है।
लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
 इस अवसर पर विधायक श्री बरडे ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास चल रहे स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेकर एक जिम्मेदार नागरिक होने का उदाहरण प्रस्तुत करें।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
 इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र भंडारकर, उपाध्यक्ष श्री साहेबराव चौधरी, श्री चंद्रकांत महाजन, श्री बाबुदान चौहान, पार्षद श्री विक्की सिरसाठ, श्री अजमल राठौड़, श्री हितेंद्र हरसोला, श्री अनिल बाबा सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, भाजपा कार्यकर्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
गाँधी जयंती पर जनपद पंचायत राजपुर के विभिन्न ग्रामों में आयोजित ग्राम सभाओं में ग्राम विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी कुकरा बसाहट स्थित समाधि स्थल 'गांधी स्मारक' पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। इस दौरान एसडीएम बड़वानी एवं तहसीलदार बड़वानी सहित अन्य उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान: nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान: nis:enabled=true nis:link/> पक्का मकान मिलने से मजबूत हुआ आत्मनिर्भरता का हौसला! 🏡✨
जनपद पंचायत पाटी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ओसाड़ा निवासी श्री मंशाराम सस्ते का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक पर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 150 पौधे रोपित किए गए। ।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे, समस्त पार्षदगण, एल्‍डरमैन, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम. एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बड़वानी में रक्तदान शिविर का आयोजन
बड़वानी 01 अक्टूबर 2026/राज्य शासन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर  तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का शत-प्रतिशत् लाभ सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय बडवानी प्रशासन के आव्हान पर 01 अक्टूबर 2026 को सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, राजघाट रोड बडवानी के डॉ. अमित नाईक मेडिसीन विशेष एवं अजीत सोलंकी शिशु रोग विशेषज्ञ के प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के आयोजन हेतु डॉ मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बड़वानी ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. रंजीत चौहान एवं ब्लड बैंक के दल द्वारा संपुर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
 शिविर में सांवरिया हॉस्पिटल के स्टॉफ, भर्ती मरीजों के परिजन एवं उनके द्वारा प्रेरित नागरिकों के द्वारा शिविर में कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया है।
 अस्पताल प्रशासन के द्वारा अपील की जाती है कि नगर बड़वानी में संचालित अन्य प्रायवेट हॉस्पिटल के द्वारा भी 17 अक्टूबर 2026 के पुर्व तिथि निर्धारण कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपना योगदान देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 🌿✨
​मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक का सफर...

​पारंपरिक खेती को पीछे छोड़कर ग्राम कानपुरी की दीदियों ने थामा बागवानी का हाथ।

​'<nis:link nis:type=tag nis:id=माँ_की_बगिया' nis:value=माँ_की_बगिया' nis:enabled=true nis:link/> योजना के अंतर्गत इन महिलाओं की कड़ी मेहनत और पक्के इरादों से अब संवर रहा है उनका भविष्य
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
'<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान' nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान' nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत पाटी के ग्राम ओसाड़ा निवासी श्री बबलू का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ है।
कच्चे मकान में बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से उन्हें अब मुक्ति मिल चुकी है।अपने इस नए, सुरक्षित आशियाने के लिए श्री बबलू ने प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 🏡✨
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
*कस्तूरी कपास भारत: एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम 🌿🌾* 
बड़वानी जिले के किसानों को वैश्विक गुणवत्ता और बेहतर बाजार मूल्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>

बड़वानी जिले के ठीकरी विकासखंड के ग्राम सुराना में 'खोड़ियार समूह' की महिलाओं की पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पहल बनी आर्थिक संबल का माध्यम
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
✨ सिलाई व्यवसाय को मिली नई उड़ान! ✨
​प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बड़वानी की श्रीमती सरिता महेश्वरी को अपने कपड़े और सिलाई के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए चरणबद्ध रूप से ₹10,000, ₹20,000 और फिर ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस वित्तीय सहयोग से उनका व्यवसाय सशक्त हुआ है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
Video 18
Video 19
योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
योग केवल शरीर को मजबूत करने की साधना नहीं, बल्कि मन को दृढ़, शांत और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है -कृष्णकांत सोनी योग गुरु 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/विकसित भारत के संकल्प 2047 को जन-जन तक पहुँचाने तथा “जन सेवा से देश सेवा” की भावना को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गतिविधियों का दौर जारी है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन पानसेमल से पधारे योगगुरु  श्री कृष्णकांत सोनी के विशेष आतिथ्य में किया गया।
क्षेत्र में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य कर रहे श्री कृष्णकांत सोनी का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। प्राचार्य असलम खान ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके योग सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 
इस अवसर पर शिक्षक  महेश मालवीय  ने कहा कि “जन सेवा से देश सेवा” करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। जो व्यक्ति अपने ज्ञान, समय, श्रम और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करता है, तो उसकी छोटी-सी सेवा भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बन जाती है। उन्होंने श्री सोनी के सरल स्वभाव, सेवाभाव स्वास्थ्य जागरूकता हेतु किए कार्यों की सराहना करते हुए कहा, श्री सोनी 27 वर्षों से, निस्वार्थ भाव से योग प्रशिक्षक का कार्य कर रहे हैं।  वे योग के जुनून में सरकारी नौकरी भी छोड़ चुके हैं तथा निःशुल्क योग अभ्यास के साथ ही समाज में नैतिक शिक्षा का उजियारा भी फैला रहे है, इसी कारण योगगुरु कहलाते हैं। सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद सोनी ने योग को अपना मिशन बना लिया है।  योगगुरु कृष्णकांत सोनी ना सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी योगाभ्यास करा चुके हैं। 
श्री सोनी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को सूक्ष्म व्यायाम, उकड़ू आसन, अर्ध-वज्रासन, वज्रासन, उदर शक्ति विकास क्रिया एवं कटि आसन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने तनावमुक्ति क्रियाओं, शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा बढ़ाने वाली क्रियाओं तथा विभिन्न प्राणायामों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास की उपयोगिता समझाई। साथ ही दैनिक जीवन में उपयोगी औषधीय पौधों एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी उपायों की जानकारी दी।
योगगुरु ने योग अभ्यास का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर से कहीं अधिक शक्तिशाली मन होता है। मन मजबूत हो तो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारता, लेकिन मन कमजोर हो जाए तो शरीर की शक्ति भी प्रभावित होने लगती है। इसलिए योग केवल शरीर को मजबूत करने की साधना नहीं, बल्कि मन को दृढ़, शांत और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने भी योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और संतुलित दिनचर्या का महत्वपूर्ण आधार माना है साथ ही इसे जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया है। योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास मन को शांति, शरीर को स्फूर्ति और विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। बाहरी चिंताओं से ध्यान हटाकर स्वयं पर केंद्रित करने का अवसर मिलता है।
योग अभ्यास के बाद विद्यार्थियों ने योगगुरु से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल तरीके से समाधान किया। सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
विश्व हृदय रोग दिवस पर की गई बच्चों की जांच 
 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मागदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 29 सितंबर विश्व हृदय रोग दिवस का अयोजन जिला चिकित्सालय बड़वानी में किया गया। डॉ. राम पाटीदार एम.डी मेडिसीन विशेषज्ञ द्वारा इको मशीन से बच्चों की जांच की गई, जिसमें से सभी बच्चे नार्मल पाये गये। डॉ. शीला अगलेचा शिशु रोग विशेषज्ञ एसएनसीयू में फॉलोअप वाले 15 बच्चों का इको मशीन से जांच की गई, जांच में सभी बच्चें नार्मल पाये गये तथा डॉ. जे.पी नागौर शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों कि जॉच कि गई एवं हृदय रोग के बारे में जागरूकता हेतु सुझाव दिए गए। 
             विश्व हृदय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आरबीएसके मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा स्कूल एवं आगनवाड़ी में जाकर 850 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई । उक्त बच्चों को स्वस्थ्य हृदय के लिये स्वस्थ जीवन किस प्रकार रखना है आदि के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का निःषुल्क उपचार कराया जा रहा है।सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना, आर.एम.ओ डॉ. चेतन ब्राह्मणे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.रूपसिंह भादले, जिला शीघ्र हस्तक्षेप मैनेजर राधेश्याम जमरे, सोशल वर्कर डॉ. लखन गांगले आदि उपस्थित रहें।
*बड़वानी के कपास को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल,अंजड़ में 'कस्तूरी कॉटन' पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित** 
.......
 *किसानों को मिली गुणवत्तायुक्त कपास उत्पादन एवं फसल कटाई उपरांत पद्धतियों में सुधार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी* 
........
 *बेहतर बीज, HDPS तकनीक और ब्रांडिंग से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह* 

बड़वानी 29 सितम्बर 2006/ जिले में कपास की गुणवत्ता में सुधार कर गुणवत्तायुक्त कपास उत्पादन प्रोत्साहन एवं बड़वानी के कपास को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में मंगलवार कृषि उपज मंडी प्रांगण अंजड़ में कस्तूरी कॉटन भारत,भारतीय कपास निगम एवं ज़िला प्रशासन व कृषि विभाग बड़वानी द्वारा कस्तूरी कपास पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री नितिन तोमर प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर CITI-CDRA (कॉटन डवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन), श्री उदयसिंह खरात संयुक्त निदेशक (TEXPROCIL), श्रीपद जोशी, अहमदाबाद मुख्य अधिवक्ता के रूप में उपस्थित हुए.
श्रीपद जोशी ने किसानो को कपास बीज की गुणवत्ता खरीदी मे सावधानी उन्नत किस्मो की पहचान विषय पर जानकारी दी 

कार्यशाला में CITI-CDRA (कॉटन डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन) के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री नितिन तोमर ने किसानों को उत्तम कृषि पद्धतियों, उत्पादन वृद्धि, कृषि में संदूषण नियंत्रण एवं HDPS पद्धति विषयों पर जानकारी प्रदान की।इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तम खेती हेतु बीजों का चयन बहुत आवश्यक है। किसान भाई सही बीजों और किस्मों का चयन करें; पैकेट पर फोटो देखकर या कम कीमत के बीज का चयन न करें। अपने क्षेत्र के लिए उपयुक्त बीज चुनें एवं अधिकृत डीलर से ही बीज क्रय करें।उन्होंने कपास में प्राकृतिक फसल सुरक्षा प्रबंधन, HDPS तकनीक अपनाने, नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने एवं गोबर की खाद का उपयोग करने हेतु किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने फसल में विभिन्न पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें पहचानकर इसके अनुरूप पोषक तत्व डालने के लिए किसानों का मार्गदर्शन किया।

श्री उदयसिंह खरात, संयुक्त निदेशक (TEXPROCIL) ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार हिरन की नाभि में कस्तूरी होती है, लेकिन वह उसकी खुशबू को बाहर तलाशता रहता है, उसी प्रकार हमारे किसान भाई भी कपास की गुणवत्ता एवं पोस्ट-हार्वेस्ट (फसल कटाई उपरांत) पद्धतियों में सुधार कर अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान एक कृषक ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न किया कि क्या वह यहाँ उपस्थित किसानों को 'कस्तूरी कपास' का खेत दिखा सकते हैं? इस पर कार्यक्रम में आए विषय-विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि यह कपास की कोई नई किस्म  नहीं है, बल्कि भारत सरकार द्वारा भारतीय कपास को "कस्तूरी कॉटन भारत" नाम दिया गया है यह एक विशिष्ट ब्रांड नाम है, जो तय मानकों को पूरा करता है। चूंकि इससे पूर्व भारत में उत्पादित कपास का कोई वैश्विक आधिकारिक ब्रांड नाम नहीं था, जबकि अन्य प्रमुख कपास उत्पादक देशों के पास अपने कपास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ब्रांड, प्रमाणन चिह्न या भौगोलिक ट्रेडमार्क मौजूद हैं, इसलिए 'कस्तूरी कॉटन भारत' की शुरुआत की गई है।

 *पृष्ठभूमि और उद्देश्य* 
वर्ष 2023 में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, भारतीय कपास निगम (CCI) और द कॉटन टेक्स्टाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (TEXPROCIL) के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत 'कस्तूरी कॉटन' की ब्रांडिंग, ट्रेसिबिलिटी (उत्पत्ति की ट्रेकिंग) और प्रमाणन का कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय कपास के लिए गुणवत्ता और पारदार्शिता के मानक स्थापित करना, श्रेष्ठ उत्पादन सुनिश्चित करना तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार मूल्य दिलाना है।

 *कस्तूरी कपास के प्रमुख मानक:* 
• रेशे की लंबाई: 28 मिमी से 31 मिमी तथा प्रीमियम अतिरिक्त लंबे रेशे (ELS) के लिए 34 मिमी से 35 मिमी तक।
• ट्रैश कंटेंट: कचरा या अशुद्धि 2% से कम होनी चाहिए।
• नमी की मात्रा: कपास में नमी का स्तर अधिकतम 8% या उससे कम।
• रेशे की मजबूती: उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों द्वारा परीक्षण किए जाने पर रेशे में उच्च तन्य शक्ति होनी चाहिए।
• यूनिफॉर्मिटी इंडेक्स: रेशों की लंबाई में एकरूपता और समानता का उच्च सूचकांक।
• माइक्रोनेयर वैल्यू: रेशे की महीनता और परिपक्वता का पैमाना।
कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं जिनर्स द्वारा अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जिस प्रकार हर व्यक्ति की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है, उसी प्रकार प्रत्येक बेल पर यूनिक क्यूआर (QR) कोड शामिल किया गया है, जिसमें जिनर का विवरण, फसल वर्ष, बेल का वजन इत्यादि जानकारी दर्ज होती है। यह क्यूआर कोड ब्लॉकचेन-आधारित ट्रेसबिलिटी से जुड़ा हुआ है।
किसानों को कपास की पैकिंग से लेकर भंडारण और परिवहन तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा कपास में मिट्टी, कचरा, पत्तियाँ एवं अन्य बाहरी सामग्रियों की मिलावट को पूरी तरह रोकने के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई हमारे अन्नदाता और अभिन्न अंग हैं। जिला प्रशासन द्वारा एचडीपीएस (HDPS) पद्धति, उन्नत बीज, रात्रि चौपाल एवं विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों की आय में वृद्धि और बेहतर उत्पादन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह कार्यशाला कपास की गुणवत्ता में सुधार के व्यावहारिक उपायों, जीनिंग प्रक्रिया के मानकों, स्वच्छ, टिकाऊ व उच्च गुणवत्ता तथा कपास के महत्व पर पूरी तरह केंद्रित है। 'कस्तूरी कॉटन भारत' के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त कपास की प्रत्येक बेल पर 500 रुपये का प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। प्रशासन द्वारा स्टार रेटिंग एवं गुणवत्ता परीक्षण के संबंध में निरंतर रूप से प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को लगातार जागरूक किया जा सके और उन्हें उनकी मेहनत का उचित व सर्वोपरि मूल्य मिल सके।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारी,कॉटन व्यापार संघ के पदाधिकारी, कपास उद्योग से संबंधित व्यापारीगण, भारतीय कपास निगम के पदाधिकारी, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीगण,मंडी के पदाधिकारीकरण,कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय मोगली उत्सव का हुआ आयोजन
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/मोगली उत्सव 2026 के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 बड़वानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपत्र हुआ। इस कार्यक्रम में विकास खंड स्तर से चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ स्तर की विद्यार्थी टीमों ने सहभागिता की है । आयोजित प्रश्न मंच कार्यक्रम में पर्यावरण जल जंगल व जमीन से जुड़े प्रश्नों पर विद्यार्थियों उत्तर दिए। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के विभिन्न विकास खंडों के सात प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम स्थान बड़वानी विकास खंड को मिला। विजेता प्रतिभागी कुमारी कनिष्का कन्नौज माता शबरी आवासी कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी एवं कृष्णा पिपलोदे पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 बड़वानी रहे। इस प्रकार वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वी से 12वीं स्तर के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रथम स्थान पर संदीप जमरा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 बड़वानी एवं कुमारी रिंका अलावे माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी रहे। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ स्तर के विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में सहभागिता करेंगे। एवं 27, 28, 29 अक्टूबर को पेंच राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण एवं वहा की विभिन्त्र गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार वड़वानी राहुल सोलंकी ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल ने विजेता बच्चों को बधाई दी एवं राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। उपस्थित अतिथियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित समुदाय का आभार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री आशीष शुक्ला ने किया प्रश्न मंच कार्यक्रम की रूपरेखा निर्माण मंच सज्जा एवं कंप्यूटरीकृत प्रस्तुतीकरण दीपक गुप्ता एवं कैलाश बडोले के द्वारा की गई एवं मंच संचालन डॉ. रामसहाय यादव द्वारा किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 

बड़वानी के सुराना गांव की 'खोड़ियार आजीविका समूह' की 10 महिलाओं ने आजीविका मिशन और बैंक ऋण के सहयोग से भैंस पालन और दुग्ध उत्पादन शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है!
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>