बॉलीवुड के शानदार कलाकार अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि फराह खान का पुराना किस्सा है। फराह खान ने एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद करते हुए बताया था कि उनके साथ काम करना हमेशा आसान नहीं था।
फराह के मुताबिक, अक्षय कभी-कभी सेट पर काफी इरिटेबल और मुश्किल नजर आते थे। उनके इसी रवैये से फराह इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने मन ही मन ठान लिया था कि आगे कभी अक्षय खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी।
हालांकि वक्त के साथ रिश्तों और नजरिए में बदलाव आया और अक्षय खन्ना आज भी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन और टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं। फराह का यह पुराना किस्सा सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि फराह को अक्षय के साथ काम न करने की कसम तक खानी पड़ी?
आपको फराह खान और अक्षय खन्ना की ये पुरानी कहानी कैसी लगी?
Korba, Korba | Sep 11, 2026