टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंजलि आनंद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक वीडियो है। हाल ही में 'BB 16' फर्स्ट रनर अप शिव ठाकरे के साथ स्पॉट हुईं अंजलि एक पपाराजी की टिप्पणी पर इस कदर नाराज हो गईं कि उन्होंने उसे बॉडी-शेमिंग बताया और जवाब देते हुए कहा, 'ये बॉडी-शेमिंग अपनी बीवी की करना जाके।' दिलचस्प बात ये है कि इससे कुछ देर पहले ही अंजलि खुद शिव ठाकरे की हाइट को लेकर मजाक करती नजर आई थीं।
ऐसे में एक तरफ जहां वो अपने शरीर को लेकर की गई टिप्पणी पर भड़कती दिखीं, वहीं दूसरी तरफ शिव की लंबाई पर किए गए मजाक को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अंजलि आनंद और शिव ठाकरे के इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
Korba, Korba | Sep 12, 2026