हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा के दौरान एक युवती ने उनसे इंटरकास्ट लव मैरिज को लेकर सवाल किया। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि प्रेम करने से पहले व्यक्ति को उसके परिवार, संस्कार और भविष्य के बारे में जरूर विचार करना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि प्यार करने से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए। अनिरुद्धाचार्य का यह बयान उस समय सामने आया, जब एक युवती ने सवाल किया कि किसी से प्रेम करना गुनाह थोड़े ही है। युवती के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विवाह केवल दो लोगों के बीच का संबंध नहीं है, बल्कि इससे परिवार और आने वाली पीढ़ियां भी जुड़ी होती हैं। इसलिए किसी भी रिश्ते में आगे के जीवन को ध्यान में रखना जरूरी है।
Korba, Korba | Sep 12, 2026