देश के जाने-माने समाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को अन्ना हजारे को बॉम्बे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। इस मौके पर अन्ना हजारे ने कहा है कि मैंने 90 साल तक देश की सेवा की है और 100 साल की उम्र तक ऐसा करता रहूंगा। अन्ना हजारे देश में भ्रष्टाचार विरोध आंदोलन के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। उनके आंदोलन के बाद ही आम आदमी पार्टी बनी थी। अन्ना हजारे की तबीयत गंभीर वायरल इन्फेक्शन, डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) और किडनी/यूरिन से जुड़े संक्रमण के कारण बिगड़ी थी।
Korba, Korba | Sep 12, 2026