ED ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली के सरकारी आवास पर छापेमारी की। ED अधिकारियों की एक टीम CRPF जवानों के साथ दो गाड़ियों में वहां पहुंची। तलाशी अभियान चल रहा है। और जानकारी का इंतजार है। यह छापेमारी बड़ी खबर है क्योंकि सतीश जारकीहोली कर्नाटक के मंत्री हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेहद करीबियों में शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि जांच के तहत कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और अन्य लोगों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि वे अभी लगभग 18 प्रॉपर्टीज़ की तलाशी ले रहे हैं, जिनमें शहर के डॉलर्स कॉलोनी इलाके में मंत्री का घर भी शामिल है।
#EnforcementDirectorate #SatishJarkiholi #karnataka_one
Korba, Korba | Sep 12, 2026