आज़ादी की कहानियां हमेशा से फिल्म मेकर्स की पसंदीदा रही हैं। पिछले कुछ समय से निखिल आडवाणी भी इस विषय की ओर खासे आकर्षित नजर आ रहे हैं। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के बाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर अब उनकी दूसरी वेब सीरीज 'द रिवॉल्यूशनरीज' आई है। यहां वह आजादी के परवानों की कहानी कहते हैं, जिन्होंने क्रांति की ज्वाला को न सिर्फ जमीनी स्तर पर जलाए रखा, बल्कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे दी।
संजीव सान्याल की बेस्टसेलर किताब 'रिवॉल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' पर आधारित यह सीरीज आज़ादी की उस अनकही कहानी को सामने लाती है, जो इतिहास के पन्नों में पीछे छूट गई।
Korba, Korba | Sep 12, 2026