तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज यानी गुरुवार को अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। सीएम विजय एक सप्ताह की यात्रा के दौरान दुबई और फिर लंदन जाएंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार रात 10 बजे चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एमिरेट्स की कमर्शियल फ्लाइट से दुबई के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दुबई से लंदन जाएंगे।तमिलनाडु सीएम 10 से 16 सितंबर तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा तमिलनाडु सरकार के उस अभियान का हिस्सा है, जिसका मकसद निवेश आकर्षित करना और वैश्विक कंपनियों के साथ संबंध मजबूत करना है। इस प्रस्तावित दौरे का मकसद अलग-अलग सेक्टर की इंडस्ट्रीज के लिए तमिलनाडु को एक पसंदीदा जगह के तौर पर बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री के बिजनेस लीडर्स, एग्जीक्यूटिव्स और संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करने की उम्मीद है। साथ ही वे राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल वर्कफोर्स और इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम के बारे में भी जानकारी देंगे।
सरकार के �
Korba, Korba | Sep 12, 2026