पोड़ैयाहाट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गोड्डा से दर्जनों शुभचिंतक नेमुरा पहुंचे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरुवार को गोड्डा जिला से दर्जनों शुभचिंतक नेमुरा पहुंचे। बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन का रांची में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आज अपराह्न आदिवासी रीति रिवाज से नेमुरा में स्वर्गीय सोरेन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।