गया में नई बलेनो का धमाकेदार आगाज, प्रीमियम लुक और एडवांस फीचर्स ने मचाई धूम
गया। मारुति सुजुकी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक नई बलेनो ने गया के ऑटोमोबाइल बाजार में धमाकेदार दस्तक दी है। बोधगया के दोमुहान स्थित कार्लो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप शोरूम में नई बलेनो की भव्य लॉन्चिंग की गई।
लॉन्चिंग समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहक, ऑटोमोबाइल प्रेमी, कंपनी के अधिकारी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बोधगया की चेयरमैन कौशमी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद केक काटकर नई बलेनो को आधिकारिक रूप से ग्राहकों के लिए पेश किया गया।
नई बलेनो के शानदार लुक और प्रीमियम इंटीरियर को देखकर मौके पर मौजूद ग्राहक खासे उत्साहित नजर आए। नई बलेनो को आकर्षक डिजाइन, दमदार इंजन, आधुनिक तकनीक और एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। कार का प्रीमियम इंटीरियर और आधुनिक सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती हैं। लॉन्चिंग के दौरान ग्राहकों ने कार के डिजाइन, लुक और फीचर्स की जमकर सराहना की।
कंपनी के अनुसार, नई बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख 10 हजार रुपये से शुरू है। गया स्थित कार्लो मोटर्स शोरूम में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी की ओर से जल्द ही बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को कार की डिलीवरी दी जाएगी।
लॉन्चिंग समारोह में कार्लो मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव कुमार, सीईओ शिवम कुमार और जीएम सेल्स नयन रंजन सहित कंपनी के अधिकारी, फाइनेंस प्रतिनिधि और बैंक से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। नई बलेनो के लॉन्च के साथ गया में मारुति सुजुकी के ग्राहकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।
#गयाजी
#गया_हो
#बिहार
#GayaPolice
#gayajii
#CrimeNews
#bodhgayabihar
#suzuki
#कारें
#Shroommmaruti