
गया के शेरघाटी में, दिव्या पासवान को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च पुलिस प्रशासन को खुला चैलेंज ! Satya TV Gaya Bihar #divyapaswan #bhimarmy #GayaPolice #video
Bihar, India | Jul 18, 2026

गया में शिक्षा का नया अध्याय शुरू: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया हैप्पी पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन गया: गया शहर के मगध कॉलोनी, रोड नंबर-12 में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, समाजसेवी हरि पन्ना, अर्श हॉस्पिटल के निदेशक डॉ नवनीत निश्चल ने फीता काटकर हैप्पी पब्लिक स्कूल का विधिवत उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षाविद एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। हैप्पी किड्स स्कूल के सफल संचालन के बाद अब उसके समीप ही बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त हैप्पी पब्लिक स्कूल की शुरुआत की गई है। विद्यालय में फिलहाल कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार एवं प्राचार्या अंजली कुमारी ने बताया कि हैप्पी किड्स स्कूल को अभिभावकों का भरपूर सहयोग और विश्वास मिला है। इसी उत्साह और बिहार सरकार से प्राप्त मान्यता के बाद हैप्पी पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, अनुशासन और संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। डायरेक्टर विक्रम आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने बताया कि स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर नामांकन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक बच्चे इस अवसर का लाभ उठा सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए इसे गया शहर के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #GayaPolice #happypublics #Scholl #स्कूल
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 17, 2026

गया में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, ग्रामीण छात्रों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर, अतरी विधानसभा के बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई को मिला डिग्री कॉलेज गया जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए सात प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए गया शहर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होगी, वहीं उच्च शिक्षा में नामांकन की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। अतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बथानी प्रखंड के ग्राम रढुई में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार ने शिलापट्ट का अनावरण, फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमित कुमार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने को विवश थे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र-छात्राएं इसी कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देते थे। अब प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित होने से विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिलेगी। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #अतरी #नीमचकबथानी #manpurgaya #bihar #DegreeCollogeBihar #GayaPolice District Administration, GAYA मधु प्रिया Romit Kumar
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 15, 2026

'घोटाले की जांच हुई तो राजनीति क्यों याद आई?' : कौशल शर्मा का पलटवार, मुखिया पर करोड़ों के गबन से लेकर कई मामलों का लगाया आरोप कहा- हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में छह लोगों पर गबन का आरोप, दर्ज एफआईआर, कोर्ट ने रिजेक्ट किया बेल, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग गया। गया जिले के बेलागंज प्रखंड की कोरमथु पंचायत में मनरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में लाखों रुपए से ऊपर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी एवं समाजसेवी कौशल शर्मा ने मंगलवार को मुखिया अनिल शर्मा पर पंचायत में योजनाओं में घोटाले का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी राजनीतिक साजिश के तहत नहीं, बल्कि पंचायत के हित में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मनरेगा योजनाओं में लाखों रुपये के गबन की जांच पहले ही हो चुकी है और इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है। कौशल शर्मा ने कहा कि मुखिया अनिल शर्मा यह आरोप लगा रहे हैं कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने हमेशा पंचायत की समस्याओं और योजनाओं में होने वाली गड़बड़ियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने भले ही उन्हें चुनाव में मौका नहीं दिया, लेकिन वे लगातार पंचायत के लोगों के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान मुखिया कौशल शर्मा ने चुनाव के दौरान पैसे के बल पर जनता को प्रभावित किया और जीत हासिल करने के बाद विकास योजनाओं में अनियमितताएं कीं। मुखिया अनिल शर्मा बालू माफिया है और उसे पर प्राथमिकी भी दर्ज है। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा की मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत के बाद मामले की जांच हुई, जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने दावा किया कि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच समिति गठित की गई थी। तत्कालीन डीडीसी के नेतृत्व में हुई जांच में छह लोगों पर सरकारी राशि के गबन का आरोप सामने आया। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि यदि मामला केवल राजनीति का होता तो प्रशासनिक जांच और एफआईआर की नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और डीडीसी जैसे अधिकारी किसी राजनीतिक दल के नहीं हैं, इसलिए उनके द्वारा कराई गई जांच को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। इसके अलावा पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने मुखिया अनिल शर्मा पर बालू खनन, हथियार तस्करी, हत्या, रंगदारी, जमीन कब्जा, ठाकुरबाड़ी के पैसे के कथित गबन और अन्य मामलों में भी आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इन मामलों से संबंधित विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित मामलों में न्यायालय का अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है। पंचायत के मुखिया पूर्व प्रत्याशी कौशल शर्मा ने कहा कि जिन योजनाओं में गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है, उस मामले में अदालत ने राहत देने से भी इनकार किया है। उन्होंने मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। #gayadastak #गयाजी #GayaNews #gaya #belaganj #GayaPolice District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Vikas Vaibhav, IPS Samrat Choudhary BJP Bihar Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 14, 2026

हत्या मामले में उबाल: मगध मेडिकल थाना में हंगामा के बाद बिशुनगंज में सड़क जाम, टायर जलाकर पुलिस के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, आरोपियों को फांसी देने की उठी मांग गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए युवक गौतम कुमार की हत्या के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह 8 बजे मगध मेडिकल थाना में हंगामा करने के बाद बिशुनगंज बाजार के पास सड़क जाम कर टायर जलाते हुए मगध मेडिकल थाना पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हत्या के नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्या मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस ने चार दिनों तक थाना में रखने के बाद पैसे लेकर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। लोगों का आरोप है कि पैसे के प्रभाव में हत्या के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मगध मेडिकल थाना में हंगामा करने के बाद बिशुनगंज में सड़क जाम और टायर जलाकर प्रदर्शन करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग मगध मेडिकल थाना पहुंचे। वहां थाना परिसर के बाहर भी लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मृतक के परिजनों ने कहा कि जिस तरह से उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। #gayadastak । #GayaNews #gaya #गयाजी #GayaPolice #BiharPolice Samrat Choudhary Jitan Ram Manjhi Bihar Police GAYA Police Vikas Vaibhav, IPS R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Tejashwi Yadav
Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 13, 2026