Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Gayajii

बारिश से पहले नाला सफाई की खुली पोल! नगर निगम के वार्ड-10 के पार्षद का बड़ा आरोप- 8 में सिर्फ 2 नाले साफ, नगर आयुक्त बोले- कल मै खुद करूंगा जांच

मानसून की लगातार बारिश के बीच गया नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम के वार्ड संख्या-10 के पार्षद गोपाल कुमार ने नगर आयुक्त को लिखित पत्र भेजकर नगर निगम के सफाई अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार वार्ड में मौजूद सात से आठ प्रमुख नालों में से केवल दो नालों की ही सफाई कराई गई है, जबकि बाकी नाले अब भी गाद, कचरा और झाड़ियों से पटे हुए हैं। ऐसे में यदि लगातार बारिश जारी रही तो पूरे वार्ड में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वार्ड पार्षद गोपाल कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से तैयार की गई सूची में केवल दो नालों की सफाई दिखाकर कार्य पूरा होने का दावा किया गया है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि अधिकांश नालों की सफाई अब तक शुरू भी नहीं हुई है। कई नालों में महीनों से गाद जमा है और कचरे के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो चुका है। इससे बारिश के दौरान पानी सड़कों और गलियों में फैलने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि सभी लंबित नालों की तत्काल सफाई नहीं कराई गई तो वार्ड के कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। 

इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि उन्हें इस शिकायत की फिलहाल जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्वयं वार्ड संख्या-10 का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नालों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। यदि निरीक्षण में पार्षद के आरोप सही पाए गए और सफाई कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लंबित नालों की सफाई तत्काल कराने का निर्देश भी दिया जाएगा।
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#gaya
#gayajii 
#latestnewsindia 
#gayanagarnigam 
#बिहार

बारिश से पहले नाला सफाई की खुली पोल! नगर निगम के वार्ड-10 के पार्षद का बड़ा आरोप- 8 में सिर्फ 2 नाले साफ, नगर आयुक्त बोले- कल मै खुद करूंगा जांच मानसून की लगातार बारिश के बीच गया नगर निगम की नाला सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। नगर निगम के वार्ड संख्या-10 के पार्षद गोपाल कुमार ने नगर आयुक्त को लिखित पत्र भेजकर नगर निगम के सफाई अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार वार्ड में मौजूद सात से आठ प्रमुख नालों में से केवल दो नालों की ही सफाई कराई गई है, जबकि बाकी नाले अब भी गाद, कचरा और झाड़ियों से पटे हुए हैं। ऐसे में यदि लगातार बारिश जारी रही तो पूरे वार्ड में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। वार्ड पार्षद गोपाल कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से तैयार की गई सूची में केवल दो नालों की सफाई दिखाकर कार्य पूरा होने का दावा किया गया है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि अधिकांश नालों की सफाई अब तक शुरू भी नहीं हुई है। कई नालों में महीनों से गाद जमा है और कचरे के कारण पानी का बहाव पूरी तरह बाधित हो चुका है। इससे बारिश के दौरान पानी सड़कों और गलियों में फैलने की आशंका बढ़ गई है। वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि सभी लंबित नालों की तत्काल सफाई नहीं कराई गई तो वार्ड के कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। इस पूरे मामले पर नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि उन्हें इस शिकायत की फिलहाल जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह वह स्वयं वार्ड संख्या-10 का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और नालों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। यदि निरीक्षण में पार्षद के आरोप सही पाए गए और सफाई कार्य में लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लंबित नालों की सफाई तत्काल कराने का निर्देश भी दिया जाएगा। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #gaya #gayajii #latestnewsindia #gayanagarnigam #बिहार

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 29, 2026

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा

गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में  मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की।

हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है।

जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं।

जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा।

वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.
#गयाजी 
#GayaPolice 
#jansurajparty 
#imamganj 
#LatestNews 
#latestnewsindia 
#gaya 
#gayajii 
#बांकीपुर

'बिहार बदलाव की महायज्ञ' का आगाज़! मंगलागौरी शक्तिपीठ में प्रशांत किशोर की जीत के लिए हुआ हवन-पूजन, जन सुराज ने किया बड़ी जीत का दावा गया: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत और बिहार में बदलाव की कामना को लेकर गया के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर में मंगलवार को विशेष हवन, यज्ञ और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जन सुराज के गया जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मां मंगलागौरी से प्रशांत किशोर की भारी मतों से जीत और बिहार में नई राजनीतिक शुरुआत की प्रार्थना की। हवन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर अपने व्यक्तिगत राजनीतिक भविष्य के लिए नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार, शोषण और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर सबसे मजबूती से आवाज उठाने का काम प्रशांत किशोर कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार बदलाव के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत तय है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां मंगलागौरी के दरबार में हवन और यज्ञ कर यह प्रार्थना की है कि प्रशांत किशोर केवल चुनाव न जीतें, बल्कि भारी बहुमत से विजय हासिल करें, ताकि बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का नया अध्याय शुरू हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मां से प्रदेश के सभी नेताओं को सद्बुद्धि देने की भी प्रार्थना की गई है, ताकि राजनीति जनसेवा का माध्यम बने। उन्होंने कहा कि पिछली बार जन सुराज को विधानसभा में सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता हमेशा एक जैसा फैसला करेगी। उनके अनुसार अब बिहार की जनता पहले से अधिक जागरूक हो चुकी है और वह विकास तथा मुद्दों की राजनीति चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई राजनीतिक दल आज भी जनता के बीच रहकर सड़क से लेकर गांव तक उनकी समस्याओं को उठा रहा है, तो वह जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर हैं। जिला अध्यक्ष रवि रंजन ने कहा कि पार्टी हार से घबराने वाली नहीं है, बल्कि हर चुनौती से सीख लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जन सुराज का जनाधार और मजबूत होगा तथा वर्ष 2029 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। जन सुराज की महिला मुख्य प्रवक्ता अनुराधा कुमारी ने कहा कि मां मंगलागौरी की पावन धरती से उन्होंने प्रशांत किशोर की विजय और बिहार में समृद्धि व विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और उसे विश्वास है कि यह बदलाव जन सुराज के माध्यम से आएगा। वहीं, महिला जिला अध्यक्ष संजिता चौहान ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और इस बार बांकीपुर की जनता उन्हें भारी समर्थन देकर नई राजनीति की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि मां मंगलागौरी के आशीर्वाद से जन सुराज को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी और बिहार में बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी। इस मौके पर अमित कुमार, संतोष कुमार, वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा राम कुमार, इरान कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. #गयाजी #GayaPolice #jansurajparty #imamganj #LatestNews #latestnewsindia #gaya #gayajii #बांकीपुर

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 28, 2026

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने, कहां- जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक मैं यहां से मरते दम तक नहीं हटूंगा, आईजी से लगाई न्याय की गुहार
#गयाजी 
#imamganj 
#फ्रॉड 
#LatestNews 
#GayaPolice 
#gaya 
#latestnewsindia 
#चतरा 
#झारखंड 
#gayajii 
Samrat Choudhary 
District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

₹4.61 करोड़ बकाया विवाद में बड़ा बवाल: कारोबारी पर घर के बाहर मिर्च पाउडर से हमला, वीडियो आया सामने, कहां- जब तक हमारे पैसे नहीं मिल जाते तब तक मैं यहां से मरते दम तक नहीं हटूंगा, आईजी से लगाई न्याय की गुहार #गयाजी #imamganj #फ्रॉड #LatestNews #GayaPolice #gaya #latestnewsindia #चतरा #झारखंड #gayajii Samrat Choudhary District Administration, GAYA Jitan Ram Manjhi Bihar Police Vikas Vaibhav, IPS GAYA Police Tejashwi Yadav BJP Bihar R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

Gaya Town CD Block, Gaya | Jul 27, 2026

चेरकी में खुला मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अब गांव में मिलेगा शहर जैसी सुपर स्पेशलिस्ट इलाज की सुविधा

गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

अस्पताल के शुरू होने से अब गया, शेरघाटी, गुरुआ, आमस, डोभी, बाराचट्टी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को गंभीर बीमारियों और जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित एवं डॉ. राकेश कुमार, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. रजनीकांत, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार, जनरल सर्जन डॉ. चंदन कुमार तथा मैक्सिलो-फेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार अपनी सेवाएं देंगे।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में जले हुए मरीजों का अत्याधुनिक इलाज, पुराने जख्मों का उपचार, त्वचा कैंसर, सफेद दाग (विटिलिगो) की सर्जरी, जलने से शरीर में आई विकृतियों का ऑपरेशन, हर्निया, बवासीर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्तन की गांठ का उपचार, फ्रैक्चर एवं प्लास्टर सुविधा, घुटना, कंधा और कमर दर्द का इलाज, गठिया (आर्थराइटिस), हड्डी एवं जोड़ की सर्जरी, दुर्घटना में कटे हाथ या उंगली को माइक्रो सर्जरी से जोड़ने, कटी नसों की मरम्मत, चेहरे की हड्डियों की सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जन्मजात हाथ एवं अंगुलियों की समस्याओं का भी विशेषज्ञ इलाज किया जाएगा।

इस मौके पर प्लास्टिक सर्जरी डॉ. संजय कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनका जन्म चेरकी गांव में ही हुआ है। वर्षों तक शहरों में मरीजों का सफल इलाज करने के बाद अब अपने गांव और आसपास के लोगों की सेवा करने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और किफायती चिकित्सा उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी मरीज को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उद्घाटन समारोह में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एस.के. सुमन, डॉ. चंदन कुमार, विनोद कुमार जया, पिंटू प्रजापति, बलवीर कुमार, कुमारी गीता, अमृता कुमारी एवं सविता किरण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह संस्थान ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा।
#LatestNews 
#gaya 
#गया 
#sherghatinews 
#चेरकी 
#cherkigaya 
#gayajii 
#latestnewsgaya 
#लेटेस्ट

चेरकी में खुला मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अब गांव में मिलेगा शहर जैसी सुपर स्पेशलिस्ट इलाज की सुविधा गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार का दिन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अस्पताल के शुरू होने से अब गया, शेरघाटी, गुरुआ, आमस, डोभी, बाराचट्टी और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को गंभीर बीमारियों और जटिल सर्जरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. वीर अभिमन्यु पंडित एवं डॉ. राकेश कुमार, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कौशल कुमार, जनरल फिजिशियन डॉ. रजनीकांत, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार, जनरल सर्जन डॉ. चंदन कुमार तथा मैक्सिलो-फेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार अपनी सेवाएं देंगे। प्लास्टिक सर्जन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में जले हुए मरीजों का अत्याधुनिक इलाज, पुराने जख्मों का उपचार, त्वचा कैंसर, सफेद दाग (विटिलिगो) की सर्जरी, जलने से शरीर में आई विकृतियों का ऑपरेशन, हर्निया, बवासीर, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, स्तन की गांठ का उपचार, फ्रैक्चर एवं प्लास्टर सुविधा, घुटना, कंधा और कमर दर्द का इलाज, गठिया (आर्थराइटिस), हड्डी एवं जोड़ की सर्जरी, दुर्घटना में कटे हाथ या उंगली को माइक्रो सर्जरी से जोड़ने, कटी नसों की मरम्मत, चेहरे की हड्डियों की सर्जरी और कॉस्मेटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा जन्मजात हाथ एवं अंगुलियों की समस्याओं का भी विशेषज्ञ इलाज किया जाएगा। इस मौके पर प्लास्टिक सर्जरी डॉ. संजय कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि उनका जन्म चेरकी गांव में ही हुआ है। वर्षों तक शहरों में मरीजों का सफल इलाज करने के बाद अब अपने गांव और आसपास के लोगों की सेवा करने का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और किफायती चिकित्सा उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी मरीज को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उद्घाटन समारोह में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. एस.के. सुमन, डॉ. चंदन कुमार, विनोद कुमार जया, पिंटू प्रजापति, बलवीर कुमार, कुमारी गीता, अमृता कुमारी एवं सविता किरण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अस्पताल के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह संस्थान ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र बनेगा। #LatestNews #gaya #गया #sherghatinews #चेरकी #cherkigaya #gayajii #latestnewsgaya #लेटेस्ट

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 26, 2026

गया को मिली आधुनिक ईएनटी सुविधा की सौगात, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ, कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का होगा इलाज 

गया। शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित वी-मार्ट 3, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। 

क्लिनिक में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सत्यार्थी (एमबीबीएस, एमएस ईएनटी) द्वारा कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा।
उद्घाटन के मौके पर डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि वह चार वर्ष पहले भी गया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद एक वर्ष तक जमुई और फिर पुनः गया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने यहां अपनी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की मदद से कान से पानी आना, कान के परदे में छेद होना, कान की हड्डी गलना, सुनने में परेशानी, साइनस, टॉन्सिल और गले की अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही ईएनटी से जुड़े ऑपरेशन और सर्जरी की भी व्यवस्था रहेगी।

क्लिनिक की विशेषता यह है कि यहां दूरबीन (एंडोस्कोपी) द्वारा जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों की बीमारी का सटीक निदान संभव होगा। शहरवासियों ने इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गया और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
#गयाजी 
#GayaPolice 
#LatestNews 
#ENT
#gayajii 
#latest 
#apcolonygaya

गया को मिली आधुनिक ईएनटी सुविधा की सौगात, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ, कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का होगा इलाज गया। शहर के गया कॉलेज मोड़ स्थित वी-मार्ट 3, एपी कॉलोनी में सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। क्लिनिक में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विक्रम सत्यार्थी (एमबीबीएस, एमएस ईएनटी) द्वारा कान, नाक, गला एवं हेड-नेक से संबंधित बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर डॉ. विक्रम सत्यार्थी ने बताया कि वह चार वर्ष पहले भी गया में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके बाद एक वर्ष तक जमुई और फिर पुनः गया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने यहां अपनी सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सत्यार्थी ईएनटी क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी प्रकार की बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहां अत्याधुनिक मशीनों की मदद से कान से पानी आना, कान के परदे में छेद होना, कान की हड्डी गलना, सुनने में परेशानी, साइनस, टॉन्सिल और गले की अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही ईएनटी से जुड़े ऑपरेशन और सर्जरी की भी व्यवस्था रहेगी। क्लिनिक की विशेषता यह है कि यहां दूरबीन (एंडोस्कोपी) द्वारा जांच की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों की बीमारी का सटीक निदान संभव होगा। शहरवासियों ने इस नई स्वास्थ्य सुविधा का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गया और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। #गयाजी #GayaPolice #LatestNews #ENT #gayajii #latest #apcolonygaya

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 19, 2026

Latest Gayajii News Videos - Watch the Latest News of August 7, 2026 | Public App