वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे 29 वर्षीय जयेंद्र, मदद की अपील
चमोली। गौचर निवासी 29 वर्षीय टैक्सी चालक और फोटोग्राफर जयेंद्र सिंह ‘ढाका’ इन दिनों गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जयेंद्र का इलाज कैलाश हॉस्पिटल में चल रहा है और वह 5 सितंबर से वेंटिलेटर पर हैं।
परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने हेड टीबी की पुष्टि की है, जिसके चलते उनके सिर में पानी भर गया है। हालत गंभीर होने के कारण आगे ब्रेन सर्जरी की भी जरूरत बताई जा रही है।
जयेंद्र गौचर-देहरादून रूट पर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी रीना बिष्ट और दो छोटे बच्चे हैं—एक 4 साल का बेटा और 9 महीने की बेटी।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज का बढ़ता खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। बताया गया है कि वेंटिलेटर का खर्च ही करीब ₹30 हजार प्रतिदिन है। ऐसे में परिवार ने उत्तराखंड के प्रवासियों, टैक्सी चालकों और सभी मददगार लोगों से जयेंद्र के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की है।
मरीज: जयेंद्र सिंह ‘ढाका’, उम्र 29 वर्ष
निवासी: ग्राम ढमढमा, पोस्ट बरतोली
हाल निवासी: गौचर, चमोली
पत्नी: रीना बिष्ट
बच्चे: 4 साल का बेटा और 9 महीने की बेटी
जो भी व्यक्ति जयेंद्र की मदद करना चाहते हैं, वे परिवार द्वारा दिए गए UPI पर आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। #facebookviral #socialmedia #help #hospital #news #chamoli