आज दिनांक-29.09.2026 को समाहरणालय, सिवान के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा, भा0प्र0से0, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा आगामी बिहार विधान परिषद् के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल संचालन को लेकर गठित कोषांगों के द्वारा की जा रही तैयारी को लेकर बैठक आहूत की गयी।
बैठक के क्रम में उन्होंने कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग एवं सिंगल विंडो कोषांग सहित अन्य गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से एक-एक कर कोषांग से संबंधित तैयार किये गये कार्ययोजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के नोडल, सहायक नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अन्दर अपने कोषांग के कर्मियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कोषांग निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी कोषांगों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि स्पष्ट कार्ययोजना के साथ अगली बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिवान, उप विकास आयुक्त, सिवान, अपर समाहर्ता, लो0शि0नि0 पदाधिकारी, सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिवान सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सहायक नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
Chief Electoral Officer, Bihar
15 views | Siwan, Bihar | Sep 29, 2026