"सबका सम्मान-जीवन आसान"कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में किया गया।
आज दिनांक 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में *"सबका सम्मान-जीवन आसान* कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, सिवान श्री विजय प्रकाश मीणा जिला के वरीय पदाधिकारीगणों के साथ आम जनों से मिलने हेतु उपस्थित रहें।
जिला पदाधिकारी ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लगभग 28 से अधिक परिवादकर्ता के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।*
आवेदकों के कई मामलों को जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सिवान,भूमि उपसमाहर्ता सिवान सदर एवं महाराजगंज,अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान सदर एवं महाराजगंज को जिम्मा दिया गया है।*
*सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम में आम जनों ने भूमि विवाद,आपसी बंटवारा,अतिक्रमण,जमीन विवाद से संबंधित समस्याएं,कल्याण,बैंकिंग,शस्त्र, आपूर्ति, स्वास्थ्य,नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग, विद्युत वरीय पदाधिकारी के कार्यालय आदि एवं अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित परिवाद पत्र दिए। जमीन से संबंधित मामलों पर प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को अंचल स्तर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए निराकरण कराने का निर्देश दिए।
प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,
सिवान
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
31 views | Siwan, Bihar | Aug 21, 2026