सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के कखरीमात पुर में महिला ने भैंस चोरी का लगाया आरोप, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के कखरीमात पुर निवासिनी सरोजा देवी की बीती देर भैंस खिला कर पशुवाड़ा में बांध दी थी। आरोप है सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच उसकी भैंस कोई व्यक्ति खोल ले गया। मंगलवार की सुबह जानकारी हुई तो आस पास में पुंछी पर उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़िता ने नामजद करते हुए स्थानीय थाने तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।