नमो सेवा: सेवा की अनकही कहानियाँ
सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘नमो सेवा-सेवा की अनकही कहानियाँ’ पहल के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। मंडला जिले के नैनपुर, डिठौरी, मंडला, बम्हनीबंजर एवं चिरईडोंगरी में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पात्रों ने विभिन्न योजनाओं से मिलने वाले लाभ और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं की पहुंच को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #sevasankalpabhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026