लखनपुर: सरगुजा जिले सहित लखनपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा लोकआस्था का छठ महापर्व, जानकारी देती छठ व्रती महिला
लोकआस्था का महापर्व आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। अंबिकापुर लखनपुर में भी छठ महापर्व हरसोउल्लास व आस्था के साथ मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा का तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। आज शाम को व्रती महिलाएं विशेष मंत्रों का जप करते हुए डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। छठ पूजा में लोग पूरी श्रृद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं।