#बलरामपुर ! पुलिस ने ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी...
#बलरामपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल प्रभारी) के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के गांवों, कस्बों और विद्यालयों में जनसंवाद व ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, गुड टच-बैड टच और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी:
कार्यक्रम में पुलिस ने आपात स्थिति में मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया—
1090 (वूमेन पावर लाइन)
112 (पुलिस आपातकालीन सेवा)
1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन)
181 (महिला हेल्पलाइन)
1930 (साइबर हेल्पलाइन)
1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन)
108 / 102 (एम्बुलेंस व स्वास्थ्य सेवा)
महिलाओं को थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र व परिवार परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली समझाते हुए जागरूकता पम्फलेट भी बांटे गए। इसके अलावा नशा मुक्ति और यातायात नियमों के पालन के लिए भी ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नारियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
#balrampur #balrampurpolic