#Balrampur ; बूथ से ही बनेगी संगठन की ताकत: राहुल राज रस्तोगी...
अटल भवन में भाजपा की मासिक जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
#बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल भवन (तुलसी पार्क) में आयोजित मासिक जिला बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गहन मंथन हुआ। बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी गतिविधियों को प्रभावी बनाने और जन-कल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुँचाने की रणनीति तय की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके अनुशासित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ नेटवर्क हैं। उन्होंने आगामी अभियानों को पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर उतारने का आह्वान किया।
बैठक में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र और निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संगठनात्मक समीक्षा के दौरान सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और सेक्टर प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, संजय शुक्ल, शिव प्रसाद यादव, देवानंद गुप्ता, दयाराम प्रजापति; जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिन्दू विश्वकर्मा; जिला मंत्री बंदना पासवान, अजय सैनी, सुनीता मिश्रा, अवधेश तिवारी तरुण, शैलेन्द्र सिंह, दुष्यंत चौधरी, साधना पांडेय, नन्दनी शुक्ल, विष्णु देव गुप्ता, राम कृपाल शुक्ल और राम प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।