#Balrampur ! यूपी पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता: #बलरामपुर के तीन आरक्षियों ने लहराया परचम, SP ने किया सम्मानित...
बलरामपुर। 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में आयोजित 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2026 में बलरामपुर के पुलिस जवानों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और गोरखपुर जोन का नाम रोशन किया है। 18 से 24 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने मेडल, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की ओर से खेलते हुए बलरामपुर पुलिस के जवानों ने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में मेडल अपने नाम किए:
10 मीटर एयर राइफल (पुरुष टीम): आरक्षी रितेश सिंह और आरक्षी सारंग कनौजिया ने शानदार निशाना साधते हुए द्वितीय स्थान (रजत पदक) हासिल किया।
25 मीटर स्टैण्डर्ड पिस्टल (टीम इवेंट): आरक्षी रितेश सिंह, आरक्षी सारंग कनौजिया और आरक्षी सुदीप की तिकड़ी ने उत्कृष्ट तालमेल का परिचय देते हुए तृतीय स्थान (कांस्य पदक) कब्जाया।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने तीनों जवानों को मेडल पहनाकर बधाई दी। उन्होंने जवानों के मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस उपलब्धि पर पूरे जनपदीय पुलिस परिवार को गर्व है। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
#balrampur #balrampurpolic