संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संकल्प अभियान का हुआ गरिमामय समापन
--
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन उपलक्ष्य में आयोजित सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिवस गरिमामय समापन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं जनजातीय कार्य विभाग के सौजन्य से आयोजित इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी महाराज के समता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
अंतिम दिवस यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत लार से हुआ। इसके पश्चात यात्रा मबई पहुंची, जहां ग्रामीणों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं भाईचारे का संकल्प लिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक टीकमगढ़ श्री राकेश गिरि गोस्वामी उपस्थित रहे। अभियान के जिला संयोजक श्री अश्वनी चढ़ार, सह-संयोजक श्री प्रजातंत्र गंगेले, जिला सह-संयोजक श्री मुकेश अहिरवार, इंजी. श्री अभय यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजकुमार विश्वकर्मा, श्री जनविजय तिवारी सहित पार्षदगण, ग्राम पंचायतों के सरपंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग की ओर से जिला संयोजक श्री मुकेश पालीवाल, क्षेत्र संयोजक श्री आलोक गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद की कारी प्रस्फुटन समिति की ओर से श्री शशांक पटेरिया तथा सुदर्शन फाउंडेशन से श्री शिवम सेन सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके समता, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन एवं उनके विचार समाज को एकता, समानता और सामाजिक समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
सामाजिक समरसता संकल्प अभियान की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणजनों एवं सामाजिक बंधुओं की सहभागिता रही। यात्रा के माध्यम से पूरे मार्ग में “सामाजिक समरसता—सामाजिक एकता” का संदेश दिया गया तथा संत रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
51 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 11, 2026