डॉ अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीकमगढ़ 11 सितंबर
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मवई में बस स्टैंड पर स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
देहात थाना प्रभारी ने बताया है कि -- ग्राम मवई के मुकेश अहिरवार ने ग्रामवासियों के साथ देहात थाने में आवेदन दिया था। आवेदन में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम मवई बस स्टैंड पर स्थापित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। आवेदन एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
आज 11 सितंबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी - राजेश लोधी पिता नारायणदास लोधी उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम धजरई और अनिल कुमार लोधी उर्फ भज्जू पिता रामनाथ लोधी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धज�