कोर्ट परिसर में सास का हाईवोल्टेज हंगामा! दामाद और जेठ की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल
**टीकमगढ़।** जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद को लेकर हंगामा हो गया। पेशी पर आए दामाद और उसके बड़े भाई की महिला ने चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला मारपीट करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि दामाद और बेटी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। सुनवाई के बाद परिसर के बाहर महिला ने दामाद से मारपीट शुरू कर दी और बीच-बचाव करने आए उसके बड़े भाई को भी पीट दिया। महिला पक्ष धर्मपुरा गांव, जबकि दामाद पक्ष उत्तर प्रदेश के गुरसराय का बताया जा रहा है।
Tikamgarh - टीकमगढ़ Public Tikamgarh PRO Tikamgarh SP Tikamgarh हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Hindi panchayat- हिंदी पंचायत