बड़गांव: उदयपुर जिले की फलासिया में जिला प्रशासन की टीम ने बाल विवाह को रुकवाया
उदयपुर जिले के फलासिया क्षेत्र में प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए एक बाल विवाह को रुकवाया। बाल अधिकारिता विभाग को गायत्री सेवा संस्थान के डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या से सूचना मिली थी, जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, थाना पुलिस, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 1098 या 8003528050 पर संपर्क किया जा सकता है।