बड़गांव: खेरवाड़ा में पुलिस हिरासत में युवक के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत के दौरान युवक अभिषेक मीणा से मारपीट के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी चुड़ियां लेकर शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने आईजी को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अभिषेक एमबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।