बड़गांव: उदयपुर में राजस्व अधिकारियों की अहम बैठक, हैंडपंप चालू करने के दिए गए निर्देश
जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने उपखंडवार पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए 30 अप्रैल तक सभी बंद हैंडपंप चालू कराने के निर्देश दिए। बैठक में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति पर भी फीडबैक लिया गया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए .