बड़गांव: कलेक्ट्रेट स्थित सांसद सेवा केंद्र में सांसद मन्नालाल रावत ने की जन सुनवाई
उदयपुर कलेक्ट्रेट स्थित सांसद सेवा केंद्र में शुक्रवार दोपहर सांसद मन्नालाल रावत ने जन सुनवाई की। उदयपुर व सलूंबर क्षेत्र के लोगों ने पेयजल, बिजली व सड़क सहित समस्याएं रखीं। सांसद ने समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।