बड़गांव: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम समाज ने चेतक स्थित पलटन मस्जिद के बाहर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार दोपहर उदयपुर के चेतक स्थित पलटन मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जुम्मे की नमाज के बाद हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मस्जिद सेक्रेट्री रियाज हुसैन ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।