राजस्थान नगर निकाय चुनाव: 4 शहरों में भाजपा का मेयर बनना तय
राजस्थान के 309 नगर निकायों के दो चरणों में हुए मतदान की गिनती सोमवार को हुई। जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा और उदयपुर में भाजपा का मेयर बनना स्पष्ट हो गया है, जबकि बीकानेर में कांग्रेस का मेयर बनेगा। जोधपुर, भरतपुर, अजमेर और पाली में मेयर का फैसला निर्दलीय पार्षद करेंगे। अजमेर और पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी रही।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने 4,178, कांग्रेस ने 3,612 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2,273 वार्डों में जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्ष ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया, जिसे भाजपा ने खारिज कर दिया
Badgaon, Udaipur | Sep 14, 2026