गिर्वा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में गुलाब बाग में श्रद्धांजलि सभा, आतंकवाद के खिलाफ फूटा जन आक्रोश
Girwa, Udaipur | Apr 26, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को उदयपुर के गुलाब बाग शेर वाली फाटक पर धर्मोत्सव समिति मेवाड़ द्वारा सभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकियों के पोस्टर जलाए। अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।