Public App Logo
Profile Picture

Sanjay Lake City News

@lakecitynews
382953Followers
152Following
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल बना वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का हेल्थकेयर पार्टनर

उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में आगामी 6 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (जीएमसीएच) एक बार फिर हेल्थकेयर पार्टनर के रूप में अपनी सहभागिता निभाएगा। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल तथा गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी इस प्रतिष्ठित आयोजन को स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकीय सहयोग के माध्यम से समर्थन प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के आधिकारिक पोस्टर का लॉन्च किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अमरेंदु प्रकाश, डॉ. मनोज सोनी तथा गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार सहित आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पोस्टर लॉन्च के माध्यम से शहरवासियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ इस भव्य रनिंग इवेंट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का संदेश दिया गया।

“इंडियाज़ मोस्ट ब्यूटीफुल मैराथन” के रूप में प्रस्तुत यह मैराथन उदयपुर की खूबसूरत झीलों, ऐतिहासिक एवं शाही विरासत से जुड़े मार्गों और अरावली की मनोरम पहाड़ियों के बीच आयोजित होगी। प्रतिभागियों को शहर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक अनूठा रनिंग अनुभव मिलेगा।

मैराथन का आयोजन 6 सितंबर 2026 को फील्ड क्लब, उदयपुर से किया जाएगा। इसमें अलग-अलग आयु एवं फिटनेस स्तर के प्रतिभागियों के लिए 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21.097 किलोमीटर हाफ मैराथन की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। आयोजन को एम्स (एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन्स एंड डिस्टेंस रेसेज़) से प्रमाणित किया गया है तथा इसे वर्ल्ड एथलेटिक्स से भी मान्यता प्राप्त है।

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल लंबे समय से शहर में आयोजित खेल, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से जुड़े आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहा है। जिंक सिटी हाफ मैराथन के साथ यह निरंतर सहयोग भी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समाज में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन के दौरान गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल तथा गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की ओर से प्रतिभागियों के स्वास्थ्य एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहयोग के लिए सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि धावक सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव के साथ इस खूबसूरत मैराथन का हिस्सा बन सकें।
--
Video 1
आबकारी आयुक्त के निर्देशन में
अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, स्पिरिट जब्त वाॅश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर, 27 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।  
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उदयपुर में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के दौरान आबकारी दल ने मुखबिर की सूचना पर उदयपुर के गोगुंदा में 2 बड़ी कार्रवाई में 20 ड्रमों में भरकर रखा 3600 लीटर अवैध स्पिरिट जब्त करते हुए मौके से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामद स्पिरिट की अनुमानित कीमत 4 लाख रूपए है जिसका उपयोग निकाय चुनाव के दौरान अवैध मदिरा के निर्माण में किया जाना था। जयपुर ग्रामीण के तहत वृŸा चाकसू में आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में ईपीएफ दल ने अवैध मदिरा निर्माण के ठीकानों पर दबिष दी। इसके तहत त्रिलोकपुरा, सीतारामपुरा, बगरिया, नारायण की ढाणी, ढूंढ नदी के कूंचे, संभारिया, अचलपुरा में कार्रवाई करते हुए 32 हजार लीटर वाॅश सहित 15 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 40 पव्वे ग्लोबस ग्रीन, स्कूटी से 48 पव्वे देशी मदिरा घूमर, शिवदासपुरा में एक मकान से 288 पव्वे देशी घूमर मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए। सिरोही में भटाना क्षेत्र के मेंथीपुरा क्षेत्र में बरसाती नाले में कार्रवाई कर प्लास्टिक के ड्रमों में भरा 2 हजार लीटर महुवा वाश नष्ट किया। बंूदी शहर की कंजर बस्ती रामनगर में दबिश देते हुए 1100 लीटर वाॅश एवं एक चालू भट्टी नष्ट की। मौके से 9 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ क्षेत्र में चिताबड़ा कंजर बस्ती, बिजौलिया, भोपतपुरा, मालका खेड़ा, जलिन्द्री, रघुनाथपुरा, श्यामपुरा मेें कार्रवाई कर 1300 लीटर वाॅश सहित 5 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से 53 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया।
इसी प्रकार प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
--00--
रक्षाबंधन पर उदयपुर पुलिस का जागरूकता अभियान, ‘सुरक्षा ही रक्षा है’

उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन एवं दैनिक भास्कर के तत्वावधान में विशेष यातायात जागरूकता अभियान ‘सुरक्षा ही रक्षा है’ आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने स्कूल की छात्राओं से रक्षासूत्र बंधवाकर सुरक्षित समाज और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कोर्ट चौराहा, सूरजपोल, हाथीपोल, देहली गेट और चेतक सर्कल सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस टीमों ने आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया।
बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा एवं NBS Junior School की छात्राओं सहित अभियान में कुल 245 लोगों ने भाग लिया। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, लालबत्ती का उल्लंघन नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की समझाइश की।
अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चेतना भाटी, यातायात पुलिस उप अधीक्षक भंवरलाल चौधरी, महिला थाना थानाधिकारी सुशीला खोईवाल सहित यातायात पुलिस, विभिन्न थाना पुलिस, कालिका पेट्रोलिंग टीम, अल्फा टीम, अधिवक्ताओं, छात्राओं एवं दैनिक भास्कर की टीम ने भाग लिया।
उदयपुर पुलिस ने आमजन एवं पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया।
उदयपुर पुलिस का संदेश:
“रिश्तों की डोर तभी रहेगी मजबूत, जब सड़क पर हर सफर होगा सुरक्षित।”
भारत-स्वीडन विकसित भारत शिखर सम्मेलन में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ हुए सम्मिलित

नई दिल्ली, 27 अगस्त।
Lakshyaraj Singh Mewar 
नई दिल्ली स्थित स्वीडन दूतावास में आयोजित भारत-स्वीडन विकसित भारत शिखर सम्मेलन-2026 में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सामाजिक नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रुप से गरिमापूर्वक सम्मिलित करते हुए भव्य स्वागत किया।

देश-विदेश से आए नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में आयोजकों ने कहा कि डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को आधुनिक नेतृत्व से जोड़ते हुए सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके कार्य युवाओं में अपनी सभ्यतागत विरासत के प्रति गौरव, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते रहे हैं।

श्रीजी हुजूर ने आयोजन समिति एवं स्वीडन दूतावास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह  उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, विरासत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है जो भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य हेतु समर्पित है।

सम्मेलन के प्रमुख कार्यक्रम

शिखर सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में भारत-स्वीडन के बीच नवाचार, शिक्षा, संस्कृति एवं नेतृत्व के क्षेत्र में सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया। सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित देश के अग्रणी उद्योगपतियों एवं निवेशकों ने युवा उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति पर विचार साझा किए। वहीं नेशनल काउंसिल फॉर स्कूल सेफ्टी एवं उसके तकनीकी अनुपालन मंच का शुभारंभ किया गया, जिसमें भारत सरकार के तथा विभिन्न सरकारी एवं स्वीडिश प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा पर अपने विचार रखे।

दोपहर के विशेष सत्र ‘बियॉन्ड स्टारडमरू एम्पावरिंग इंडियाज़ यूथ टू ड्रीम, लीड एंड बिल्ड विकसित भारत 2047’ में मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने युवाओं को सांस्कृतिक विरासत, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ नेतृत्व करने का संदेश दिया। इस पैनल में डॉ. श्रीराम नेने, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी एवं टिस्टा चौपड़ा भी शामिल रहे। विकसित भारत अभियान में पीएमओ पहल की लीडर, रणनीति एवं विकास की ग्लोबल डायरेक्टर  प्रियंका शर्मा की इस समारोह में मुख्य भूमिका रही।
समय पर CPR देकर ग्रामीण की जान बचाने वाले डॉक्टर का बार एसोसिएशन ने किया सम्मान

**भींडर।** सड़क पर अचानक हृदयाघात से गिरे 56 वर्षीय ग्रामीण नारायण लाल की तत्परता से CPR देकर जान बचाने वाले स्त्री रोग विशेषज्ञ **डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत** के सराहनीय एवं मानवीय कार्य की बार एसोसिएशन भींडर ने प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया।

हाल ही में भींडर में एक ग्रामीण को अचानक हृदयाघात आने पर वह सड़क पर गिर पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत ने बिना समय गंवाए मौके पर ही CPR देना शुरू किया। कुछ ही मिनटों की चिकित्सकीय तत्परता के बाद मरीज की सांसें सामान्य होने लगीं। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी निजी कार से मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी।

डॉक्टर की इस तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता और चिकित्सकीय कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए **बार एसोसिएशन भींडर** के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत का सम्मान किया।

इस अवसर पर **बार एसोसिएशन भींडर अध्यक्ष राजमल मेनारिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र चौबीसा, लक्ष्मणगिरि गोस्वामी, महासचिव उमेश माली, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौबीसा, पुस्तकालय सचिव राम सिंह रावत, सुशील जैन, निर्मल सिंह शक्तावत, दीपक आमेटा, कमलेश कुमार खटीक, प्रकाश चौधरी, प्रेम सिंह मोटावत, कलावती चौबीसा** सहित बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं ने कहा कि संकट के समय डॉक्टर द्वारा अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर सड़क पर ही CPR देकर एक व्यक्ति का जीवन बचाना समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। ऐसे कार्य से न केवल चिकित्सा क्षेत्र बल्कि पूरे समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश जाता है।

बार एसोसिएशन ने डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सुनना सीखने से व्यक्ति तरता है : प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर, 26 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में चल रही ‘भोलेनाथ के चरणों में अपनों से अपनी बात’ कथा में बुधवार को संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने सावन मास में ‘श्रावण यानी सुनने’ की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि आज हर कोई अपनी बात सुनाना चाहता है, लेकिन दूसरे को सुनने के लिए तैयार नहीं है। यही असहमति और झगड़ों का बड़ा कारण है। जीवन में शांति और संबंधों की मधुरता के लिए सुनने की कला विकसित करना जरूरी है।
प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में श्रवण का विशेष महत्व रहा है। वेदों का ज्ञान भी श्रुति परंपरा के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ा। उन्होंने महाभारत के प्रसंग से समझाया कि सही समय पर सही बात सुनना जीवन की दिशा बदल सकता है।
उन्होंने बताया कि अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे अजन्मे बालक पर अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र चला दिया था। भयभीत उत्तरा भगवान श्रीकृष्ण की शरण में पहुंची। भगवान ने सूक्ष्म रूप से गर्भ में प्रवेश कर बालक की रक्षा की। यही बालक आगे चलकर परीक्षित कहलाया। गर्भ में उसने एक ज्योतिर्मय पुरुष के दर्शन किए थे। जन्म के बाद वह प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे में उसी दिव्य पुरुष को खोजता रहा। इसी कारण उसका नाम परीक्षित पड़ा।
उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित के शासन में प्रजा सुखी थी। दिग्विजय यात्रा के दौरान उन्होंने धर्म और न्याय की स्थापना की तथा कलियुग के प्रभाव को नियंत्रित किया। यात्रा में शिकार से थके परीक्षित जल की तलाश में ऋषि शमीक के आश्रम पहुंचे। ऋषि को ध्यानमग्न देखकर उन्होंने आवेश में उनके गले में मृत सर्प डाल दिया। इससे क्रोधित ऋषि-पुत्र ने उन्हें सातवें दिन तक्षक नाग के डसने का शाप दे दिया।
शाप की जानकारी मिलने पर परीक्षित ने राज्य अपने पुत्र को सौंप दिया और गंगा तट पर मृत्यु की प्रतीक्षा करने लगे। उन्होंने ऋषि-मुनियों से पूछा कि मृत्यु के निकट मनुष्य को क्या करना चाहिए। तभी उनकी भेंट शुकदेव से हुई। शुकदेव ने उन्हें भगवान की लीलाओं का श्रवण करने की प्रेरणा दी।
अग्रवाल ने कहा, “सुनाने वाले बहुत हैं, सुनने वाले कम। जीवन के उद्धार के लिए केवल बोलना नहीं, सही बात को सुनना भी सीखना होगा।” उन्होंने शिव भक्त कन्नप्पा, माता-पिता के भक्त श्रवण कुमार और नवधा भक्ति के प्रसंग भी सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रवण मनुष्य को ज्ञान, विवेक और आत्मबोध की ओर ले जाता है। कथा में दिव्यांगजन और उनके परिजन भी मौजूद रहे।
जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्तौड़गढ़, 26 अगस्त 2026। त्योहारों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्द्र सिंह  ने बुधवार को चित्तौड़गढ़ शहर में गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने  शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

   जिला पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान जिले में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा असामाजिक एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
     उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली पोस्ट/संदेशों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहजनक सामग्री प्रसारित कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
     जिला पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आमजन द्वारा पुलिस को दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 बाइक और 11 मोबाइल जब्त

गंगरार। पुलिस थाना गंगरार ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 मोटरसाइकिलें और 11 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी के सरगना राजू उर्फ बिलु उर्फ बिलिया बंजारा (34), निवासी जीवा नायकों का खेड़ा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने गंगरार, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सांवरियाजी व भादसौड़ा क्षेत्र से चोरी की वारदातें करना बताया। मामले में पुलिस ने कुल 13 वाहन बरामद किए।
बरामद वाहनों की डिटेल
Honda Activa 3G — RJ09SX2916, चेसिस: ME4JF504LF7407138, इंजन: JF50E72407220, रंग: सफेद।
Hero HF Deluxe — RJ06NS2286, चेसिस: MBLHAR055H4A03886, इंजन: HA11EPH4404010, रंग: काला।
Hero HF Deluxe — RJ515J8671, चेसिस: MBLHAW118L4105859, इंजन: HA11ENJ4K02460, रंग: काला।
Hero Splendor Plus — रजिस्ट्रेशन RJ06VS4451, इंजन: HA11EVL4105555, रंग: काला।
Hero HF Deluxe — RJ515G8339, चेसिस: MBLHAW069K4807795, इंजन: HA11EHG4K03464, रंग: काला।
Hero HF Deluxe — RJ01HS7452, चेसिस: MBLHA11ARG4K02447, इंजन: HA11EPK4809902, रंग: काला।
Hero HF Deluxe — MP44MS6759, चेसिस: MBLHAW020KGB02206, इंजन: HA11ENKGB02176, रंग: काला।
Hero Honda Deluxe — नंबर अंकित नहीं, चेसिस व इंजन नंबर स्पष्ट नहीं, रंग: काला।
TVS Apache — मूल पुलिस सूची में रजिस्ट्रेशन/चेसिस/इंजन नंबर स्पष्ट अंकित नहीं।
Hero HF Deluxe — RJ27BK6592, चेसिस: MD634CE6312805617, इंजन: CE6B12605627, रंग: सफेद।
Hero Splendor Plus — RJ06BN1170, चेसिस: MBLHAW23554A19295, इंजन: HA11E8S4A25383, रंग: सिल्वर।
Hero Splendor Plus — RJ06YS5141, चेसिस: MBLHAW08XK4H13074, इंजन: HA10AGK4H2729, रंग: सिल्वर।
Hero HF Deluxe — RJ09SY9979, चेसिस: MBLHA11AZG4E03701, इंजन: HA11EKG4E03762, रंग: काला।
पुलिस टीम: थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई शिवलाल शर्मा, कांस्टेबल श्योपत मण्डा, रामहंस मीना, राजेश एवं प्रदीप।
आज  दिनांक 26-8-2026 बुधवार विशेष श्रृंगार दाता श्री बोहरागणेश जी महाराज  🙏🌹जय श्री गणेश🌹
नगर निकाय चुनाव - 2026
चुनाव में खर्च की सीमा तय, नगर निगम में पार्षद प्रत्याशी 3.50 लाख, पालिका में 1.50 लाख तक कर सकेंगे व्यय
निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ की बैठक

उदयपुर, 25 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ की बैठक मंगलवार को टीआरआई सभागार में आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ प्रभारी एवं डीआईजी स्टाम्प रागिनी डामोर ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रकोष्ठ के सह प्रभारी महेंद्र सिंह सीमर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नगर निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय के लिए विभिन्न आवश्यक सामग्री एवं सेवाओं की दरों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्वाचन व्यय की निगरानी, निर्धारित सीमा के अनुरूप खर्च तथा व्यय विवरण प्रस्तुत करने संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।बैठक में बताया गया कि नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के प्रत्याशी अधिकतम 3.50 लाख रुपए तक निर्वाचन व्यय कर सकेंगे। वहीं नगर परिषद में 2.50 लाख तथा नगरपालिका चुनाव में पार्षद प्रत्याशी के लिए अधिकतम व्यय सीमा 1.50 लाख रुपए निर्धारित है। प्रत्याशियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही निर्वाचन से संबंधित सभी प्रकार के खर्च का लेखा-जोखा रखना होगा।

15 दिन में देना होगा व्यय विवरण
निर्वाचन व्यय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि चुनाव परिणाम की घोषणा के 15 दिनों के भीतर प्रत्येक प्रत्याशी को अपना निर्वाचन व्यय विवरण संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। व्यय विवरण में निर्वाचन के दौरान किए गए निर्धारित मदों के खर्च का पूरा लेखा-जोखा शामिल करना होगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन व्यय संबंधी नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा निर्धारित दरों और व्यय सीमा के अनुरूप ही चुनावी गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया गया।

कैप्शन
व्यय प्रकोष्ठ मीटिंग - उदयपुर। टीआरआई सभागार में निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में उपस्थित अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

चित्तौड़गढ़, 25 अगस्त 2026। मार्गों एवं बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस लाइन का जाप्ता, पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ का जाप्ता, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एमबीसी का जाप्ता शामिल रहा।आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को मध्य नजर रखते हुए शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस  द्वारा चित्तौड़गढ़ शहर के प्रमुख

फ्लैग मार्च गोल प्याऊ से प्रारंभ होकर पावटा चौक, सदर बाजार, सुभाष चौक होते हुए पुनः गोल प्याऊ तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने शहर के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।

  जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंन्
खेरवाड़ा 24 अगस्त 2026 
अपनी मांगों के समर्थन में 24-25-26
 अगस्त के पोषाहार पकाने के बहिष्कार और पड़ाव के क्रम में कुक कम हेल्पर संघर्षं समिति के आह्वान पर खेरवाड़ा, केसरिया जी और नयागांव के सभी स्कूलों में कार्यरत कुक कम हेल्पर ने  पोषाहार पकाने का बहिष्कार किया। सीबीईओ कार्यालय खेरवाड़ा के बाहर पड़ाव डाला तथा अपनी मांगों के समर्थन में   रेली निकाली तथा उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
क्षेत्र के सभी कुक सुबह से ही पंचायत समिति के बाहर पड़ाव स्थल पर जुटना शुरू हो गए वही पड़ाव स्थल पर हुई सभा में सभी कुक ने अपने-अपने स्कूल की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया तथा एक साल से दूध गर्म करने का तथा 5 माह से पोषाहार पकाने का मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया।
सभा के बाद  जुलूस निकाला जो बस स्टैंड पुलिस थाना, होता हुआ उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां जोरदार  प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद सभी कुक पुनः जुलूस के रूप में रवाना हुए जो एमबीसी, जवास बस स्टैंड, मोचीवाड़ा, पुराना बस स्टैंड होते हुए पुनः पड़ाव स्थल पर पहुंचे ।

जुलूस में सभी कुक कम हेल्पर को स्थाई करो , कुक को सतसठ रुपया दैनिक मजदूरी देकर वेट बेगार कराना बंद करो, 25 साल से सेवा दे रहे  कुक को स्थाई करो, सभी  कुक का बीमा करो, सभी को पेंशन और ग्रेच्युटी दो, हम भी इंसान हैं हमसे वेट बेकार करना बंद करो, अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है, हम नहीं किसी से भीख मांगते हम हमारा हक मांगते, लड़ेंगे जीतेंगे, आदि लगाते हुए दो-दो की कतार में  चल रहे थे।
उपखंड अधिकारी के मार्फत सरकार को भेजे ज्ञापन में कुक कम हेल्पर को केरल की तरह 13500 रुपया मासिक वेतन देने, सभी कुक कम हेल्पर को नियुक्ति पत्र, पहचान पत्र और वर्दी देने,   प्रत्येक 50 विद्यार्थियों पर एक कुक लगाने, कुक कम हेल्पर का वेतन हर माह बैंक खाते में डीबीटी से जमा कराने, वर्तमान में सेवारत कुक कम हेल्परों को स्थाई करने,  सभी कुक को पेंशन व ग्रेच्युटी देने,  पंजाब की तरह राजस्थान के कुक कम हेल्परों को भी 180 दिन का सवेतनिक प्रसूति अवकाश, 20 दिन का आकस्मिक अवकाश और 10 दिन मेडिकल अवकाश देने, बाल गोपाल योजना के अंतर्गत दूध गरम करने का वेतन बढ़ाने,  राजस्थान पार्ट टाइम कान्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल 2023 लागू कर कुक कम हेल्परों की नियुक्ति देने, 45वी इंडियन लेबर कांफ्रेंस के प्रस्ताव को लागू कर कुक कम हेल्पर को मजदूर की मान्यता देने,  हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट के आदेश अनुसार राजस्थान के कुक कम हेल्पर के छुट्टियों का वेतन न काट कर 12 माह का वेतन देने,  कुक कम हेल्पर से पोषाहार पकाने के अलावा बाथरूम और कमरो की साफ सफाई कराने, झाड़ू लगाने, स्कूल के ताले खोलने और लगाने, शिक्षकों की सेवा करने जैसे अतिरिक्त काम का अतिरिक्त भुगतान कराने, सभी कुक का बीमा कराने,  किसी भी सरकारी स्कूल को बंद  करने पर रोक लगाने, जर्जर भवनों के लिए तत्काल बजट आवंटित करने की मांग  की।
पड़ाव और जुलूस में  जनवादी, मजदूर यूनियन खेरवाड़ा, केसरिया जी पदाधिकारी के साथ  संरक्षक डी एस पालीवाल तथा मजदूर किसान हक संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उदयपुर पहुंचे.. राज्यपाल कटारिया, नगर निकाय चुनाव भी है..... सोचलो.... अब गणित अलग हो सकती है... @LakecityNews
उदयपुर डबोक Airport पर गुंडाराज, Taxi चालक ने सुनाया अपना दर्द..
Udaipur Police Rajasthan Police
गंगरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 9 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने इन्द्रसिंह उर्फ भोलु बंजारा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, स्टेशन गंगरार निवासी अंकित व्यास ने अपनी TVS Apache RTR 180 मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी शुरू की।
पुलिस ने संदिग्ध इन्द्रसिंह उर्फ भोलु बंजारा, निवासी जीवानायकों का खेड़ा, को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी की मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से लाकर बेचने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 9 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए।
बरामद वाहनों की जानकारी
Honda Activa 3G — RJ09SX2916 — सफेद रंग
Hero HF Deluxe — RJ06NS2286 — काला रंग
Hero HF Deluxe — RJ06VS4451 — काला रंग
Hero Splendor Plus — RJ51SJ8671 — काला रंग
Hero HF Deluxe — रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध नहीं — काला रंग
Hero HF Deluxe — RJ51SG8339 — काला रंग
Hero HF Deluxe — MP44MS6759 — काला रंग
Hero Honda Deluxe — RJ01HS7452 — काला रंग
TVS Apache — RJ27BK6592 — सफेद रंग
पुलिस के अनुसार, कुछ वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर स्पष्ट नहीं हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। आरोपी से अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों तथा उन्हें कहां-कहां बेचने के संबंध में पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपी: इन्द्रसिंह उर्फ भोलु पुत्र बाबूलाल, उम्र 30 वर्ष, जाति बंजारा, निवासी जीवानायकों का खेड़ा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थानाधिकारी तुलसीराम, एएसआई शिवलाल शर्मा, कांस्टेबल देवेन्द्रसिंह, श्योपत मंडा, रामहंस मीना, दिनेश चौधरी, हनुमान प्रसाद एवं प्रदीप कुमार।
उदयपुर की बेटी मनस्वी का भव्य अभिनंदन

उदयपुर, 25 अगस्त। विश्व की पांच ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराने वाली उदयपुर की बेटी मनस्वी अग्रवाल का सुकृत न्यास की ओर से अभिनंदन किया गया। मनस्वी ने कहा, “एक माउंटेन हर व्यक्ति के भीतर होता है, उसे जीत लिया तो दुनिया की कोई भी चुनौती जीती जा सकती है।”
उन्होंने युवाओं से पढ़ाई और खेल में संतुलन रखते हुए हर परिस्थिति में हौसला बनाए रखने की सीख दी। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने मनस्वी की उपलब्धि को उदयपुर और राजस्थान की बेटियों के लिए गौरव बताया।
समारोह में भाजपा जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लौटे सांसद डॉ. मन्नालाल रावत का भी अभिनंदन किया गया। उन्होंने नई पीढ़ी की तकनीकी क्षमता का उल्लेख करते हुए शहर और देश के विकास के लिए नियमित विचार-मंथन की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्यजन एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आईटीआई खोलड़ी का किया निरीक्षण

*नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर ईवीएम स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

सलूम्बर, 24 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने सोमवार को आईटीआई खोलड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आईटीआई परिसर में निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, मतदान दलों की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य चुनावी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य में निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, ईआरओ जगदीश चंद्र बामणिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को चुनाव तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उदयपुर मे नवपदस्थापित संभागीय आयुक्त खजान सिंह।
जहाँ पूरा हुआ माता-पिता बनने का सपना, वहीं मनता है बेटे का जन्मदिन

उदयपुर। छह वर्ष पहले मेड़ता सिटी से आए एक मध्यम आयु वर्ग के दंपती ने गीतांजली फर्टिलिटी सेंटर में, IVF स्पेशलिस्ट डॉ. पूजा गांधी, की देखरेख में अपनी पहली IVF साइकिल करवाई थी। पहली ही कोशिश में उन्हें गर्भधारण का सुख मिला और आज उनका छह वर्षीय बेटा उनके परिवार की सबसे बड़ी खुशी है।

इस परिवार की सबसे खास बात यह है कि वे अपनी खुशियों की शुरुआत कभी नहीं भूलते। पिछले छह वर्षों से वे हर साल अपने बेटे का जन्मदिन गीतांजली IVF सेंटर में मनाते हैं। इतना ही नहीं, हर वर्ष जुलाई में आने वाले उस खास अवसर पर भी वे स्वयं अपने बेटे के साथ सेंटर पहुँचते हैं—यह उनकी उस यात्रा के प्रति आभार का प्रतीक है, जिसने उन्हें माता-पिता बनने का सौभाग्य दिया।

डॉ. पूजा गांधी का कहना है कि IVF केवल एक उपचार नहीं, बल्कि कई परिवारों के लिए उम्मीद, विश्वास और नई जिंदगी की शुरुआत है। जब माता-पिता वर्षों बाद भी अपनी खुशियाँ उसी स्थान पर आकर साझा करते हैं, तो यह डॉक्टर और पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है।

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में किफायती दरों पर IVF उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक दंपतियों को मातृत्व-पितृत्व का सपना पूरा करने का अवसर मिल रहा है।

यह कहानी उन सभी दंपतियों के लिए प्रेरणा है, जिनके जीवन में IVF ने एक हँसते-खेलते परिवार का सपना साकार किया.
कथनी ओर करनी.... सामने....
वार्ड 54 से संदीप चौहान की दावेदारी मजबूत, जनता में पकड़ बनी प्रमुख वजह

हिरण मगरी सेक्टर-4। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 54 में भाजपा की ओर से संभावित दावेदारों के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इनमें भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष संदीप चौहान की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है।
संदीप चौहान की स्थानीय क्षेत्र में सक्रियता, वार्ड की जनता के बीच अच्छी पकड़ और धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में लगातार सहभागिता को उनकी मजबूत दावेदारी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच उनकी सक्रिय छवि और संगठन में जिम्मेदारी को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व वार्ड 54 से उन्हें चुनावी मैदान में मौका दे सकता है। हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी संगठन और अधिकृत चयन प्रक्रिया के बाद ही होगा।
वार्ड 54 में अब चुनावी समीकरणों के बीच संदीप चौहान की दावेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
मेवाड़ की गौरवगाथा से रूबरू हुए राज्यपा, एकलिंगनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, बप्पा रावल पैनोरमा का किया अवलोकन

उदयपुर, 23 अगस्त। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े रविवार को उदयपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी कैलाशपुरी पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान एकलिंगनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मठाठा कैलाशपुरी स्थित मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल के पैनोरमा का अवलोकन किया और मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध विरासत को करीब से जाना।

एकलिंगनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े श्रावण मास के शुभ अवसर पर रविवार सुबह करीब 10.45 बजे कैलाशपुरी पहुंचे। यहां एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, एएसपी उमेश ओझा, कार्यपालक मजिस्ट्रेट हितेष त्रिवेदी, मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। राज्यपाल ने भगवान एकलिंगनाथ के मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान एकलिंगनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। ऐतिहासिक एकलिंगनाथ मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता से भी वे परिचित हुए।

बप्पा रावल पैनोरमा का किया अवलोकन
एकलिंगनाथ के दर्शन के पश्चात राज्यपाल समीपवर्ती मठाठा गांव पहुंच कर बप्पा रावल पैनोरमा का अवलोकन किया। उन्होंने पैनोरमा परिसर में मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राकृतिक वातावरण के मध्य निर्मित पैनोरमा में बप्पा रावल के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व, सैन्य अभियानों, नेतृत्व क्षमता तथा शासन व्यवस्था का विस्तृत और प्रभावी चित्रण किया गया है। राज्यपाल ने पैनोरमा में प्रदर्शित विभिन्न प्रसंगों को रुचि के साथ देखा और मेवाड़ के इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी ली।

मेवाड़ के शौर्य और गौरव की झलक
पैनोरमा के अवलोकन के दौरान राज्यपाल श्री बागड़े मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, वीरता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से रूबरू हुए। बप्पा रावल के जीवन एवं मेवाड़ की स्थापना से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों को जिस प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है, उसे उन्होंने सराहा।

पैनोरमा मेवाड़ इतिहास का आइना - श्री बागड़े
पैनोरमा का अवलोकन करते हुए राज्यपाल श्री बागड़े ने कहा कि “यह पैनोरमा मेवाड़ के इतिहास का आइना है।” उन्होंने कहा कि बप्पा रावल का व्यक्तित्व और कृतित्व अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है। उनका शौर्य, नेतृत्व और मेवाड़ के लिए योगदान इतिहास में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पैनोरमा नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बप्पा रावल की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि
राज्यपाल ने पैनोरमा के समीप स्थित बप्पा रावल की समाधि पर भी पहुंचकर श्रद्धापूर्वक नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मेवाड़ के संस्थापक बप्पा रावल के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

कैप्शन
नगरीय निकाय आम चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता व स्वतंत्रता से संपन्न कराएं, जिला निर्वाचन अधिकारी

संवेदनशील व क्रिटिकल मतदान केंद्रोें पर विशेष निगरानी रखनेे के निर्देश

जयपुर, 22 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में जयपुर जिले के नगरीय निकाय आम चुनाव  2026 को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता व स्वतंत्रता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिस्पिल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी वार्डो के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारीयों एवं संबंधित पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी नें कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जयपुर जिले की 1 नगर निगम, 2 नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकायों के कुल 690 वार्डों के चुनावों को पूर्ण निष्पक्षता, निर्भीकता व स्वतंत्रता के साथ संपन्न कराना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

उन्हांेने बताया कि 27 अगस्त को चुनावों के लिए लोकसूचना जारी होगी। 31 अगस्त 2026 संबंधित रिर्टनिंग अधिकारी के यहां नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। मतदान दो चरणों में होगा- प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026, बुधवार को नगर पालिकाओं एवं नगर परिषद में व दूसरा चरण 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव हेतु प्रातः 7 बजे से सांयः 6 बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने सभी रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारीयों व उनके समकक्ष पुलिस अधिकारीयों को उनके बूथों का मौका देखने एवं सभी आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर चुनावों को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं। उन्होंने सभी संवेदनशील एवं क्रिटीकल मतदान केंद्रों की पहचान कर माकूल कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के र्निदेश भी दिए हैं। उन्हांेने चुनाव को पूर्ण निर्भीकता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश भी प्रदान किए हैं। चुनाव के दौरान मादक पदार्थों, अवैध हथियारों के परिवहन को रोकने हेतु क्षेत्रीय परिवहन, पुलिस व आबकारी अधिकारियों को संयुक्त रूप से चैकपोस्ट लगाकर वाहनों को नियमित रूप से चैक करने के निर्देश भी प्रदान किए हैं।
 
जिला निर्वाचन अधिकारी नें अनुज्ञापत्र धारियों के शस्त्र थानों में शीघ्र जमा कराने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को साप्ताहिक कानून एवं व्यवस्था रिर्पोट नियमित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

इस दौरान पुलिस अधिक्षक ग्रामीण हनुमान प्रसाद मीणा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर पूर्व नरेंद्र कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयपुर दक्षिण युगांतर शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थेे।
कठोर तपस्या से शिव को पाया, पार्वती बनीं अपर्णा, डोला इंद्र का सिंहासन

उदयपुर, 23 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में सावन मास के पावन अवसर पर चल रही ‘अपनों से अपनी बात—भोलेनाथ के साथ’ शिव कथा में रविवार को संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने माता पार्वती की कठोर तपस्या और भगवान शिव से उनके विवाह की प्रेरणादायी कथा सुनाई।

प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव को पति रूप में पाने के संकल्प के साथ माता पार्वती ने राजसुख का त्याग कर कठोर तपस्या की। उन्होंने कंद-मूल का आहार लिया और बाद में केवल पत्तों का सेवन किया। इसी कारण उन्हें ‘अपर्णा’ नाम मिला। उनकी तपस्या इतनी प्रभावशाली थी कि प्रकृति भी मानो साधना के सामने नतमस्तक हो गई। हिंसक जीवों ने अपनी शत्रुता भुला दी, सूर्य का ताप मंद पड़ गया और नदियों की गति तक थमने लगी।

उन्होंने कहा कि पार्वती की तपस्या के प्रभाव से तीनों लोकों में हलचल मच गई और देवराज इंद्र का सिंहासन डोलने लगा। चिंतित देवता ब्रह्माजी के पास पहुंचे। ब्रह्मा जी ने बताया कि तपस्या करने वाली यह विदुषी कन्या स्वयं पार्वती हैं और उनका शिव से विवाह ही देवताओं की चिंता का समाधान करेगा। देवताओं की सबसे बड़ी चिंता तारकासुर के अत्याचार को लेकर थी।

प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद सप्तऋषियों ने भी पार्वती की दृढ़ता और संकल्प की परीक्षा ली। यहां तक कि स्वयं महादेव ने वृद्ध का वेश धारण कर पार्वती की परीक्षा ली और शिव के प्रति उनके समर्पण को परखा। पार्वती अपने संकल्प से तनिक भी विचलित नहीं हुईं। अंततः उनकी कठोर तपस्या, अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प सफल हुआ और शिव-शक्ति का दिव्य विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद गणेश जी महाराज व कार्तिकेय की कथा सुनाई। तारकासुर का वध हुआ। कथा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और दिव्यांगजन बधू मौजूद रहे।