23 घंटे से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने बम्बोरी जीएसएस का किया घेराव
प्रतापगढ़ जिले के बम्बोरी कस्बे में मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद बुधवार रात तक करीब 23 घंटे बीत गए, लेकिन बिजली बहाल नहीं हुई। गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पशुओं के लिए पानी, घरेलू कामकाज और दुकानों का संचालन प्रभावित रहा। बिजली नहीं होने से बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुईं और जनरेटर से काम चलाना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को बम्बोरी जीएसएस का घेराव कर जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। विद्युत विभाग के अनुसार 132 केवी लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई है और उसे ठीक करने का काम जारी है।
#ElectricityCut #PowerCut #Bambori #RajasthanNews #DungarpurNews