उदयपुर नगर निगम चुनाव: दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से भरा नामांकन, मेयर पद की रेस में मजबूत दावेदारी
उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है, जो 31 अगस्त तक चलेगी। पहले ही दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड 45 से नामांकन दाखिल किया। भट्ट परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन केंद्र पहुंचे और अभिजीत मुहूर्त में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि अभिजीत मुहूर्त होने के कारण आज नामांकन दाखिल किया है। इस बार उदयपुर में महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में दिनेश भट्ट को महापौर पद के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। खास बात यह है कि भट्ट पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurNagarNigam #NagarNigamElection #RajasthanElection