बांसवाड़ा के नए कोर्ट परिसर में सुविधाओं की कमी, वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बांसवाड़ा के उदयपुर रोड स्थित नए कोर्ट परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि भवन का उद्घाटन हुए करीब एक साल हो चुका है, लेकिन बैठने की व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हैं। शेड के नीचे पंखे और रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से भी परेशानी हो रही है। वकीलों की कोर कमेटी ने सेशन न्यायाधीश से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। न्यायाधीश ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वकीलों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में बीसीआर सदस्य सतीश खांडल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
#Banswara #BanswaraNews #CourtNews #LawyersProtest #RajasthanNews Advocates