देवल गांव में सड़क हादसा: दो छात्राओं समेत चार गंभीर घायल, एक उदयपुर रेफर
डूंगरपुर जिले के देवल गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो स्कूली छात्राओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार साहिल पटेल और शंकर फेरा बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कक्षा 10वीं की छात्रा दीपिका कोटेड और कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल भी हादसे की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां साहिल पटेल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जबकि तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
#Dungarpur #Deval #RoadAccident #RajasthanNews #DungarpurNews