उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे हादसा: मुआवजे पर बनी सहमति, पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए परिजन
उदयपुर-चित्तौड़ हाईवे पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत में शोभागपुरा निवासी भगवान लाल डांगी की मौत के बाद परिजनों और डांगी समाज के लोगों ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी में प्रदर्शन किया। परिजन आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। परिजनों के अनुसार भगवान लाल डांगी पिछले कई वर्षों से बड़ाला हुंडई, शोभागपुरा में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। बताया गया कि एक गाड़ी छोड़ने के बाद वह बस से उदयपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। मुआवजे को लेकर कंपनी संचालक और परिजनों के बीच बातचीत हुई। सहमति बनने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
#Udaipur #Chittorgarh #RoadAccident #UdaipurNews #RajasthanNews RoadAccidentNews