उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान हादसा, पटाखा फोड़ते समय युवक की मौत
उदयपुर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पटाखा फोड़ते समय दर्दनाक हादसा हो गया। खेमपुरा चौराहे पर मिनी स्टील गन में आलू बम रखकर पटाखा फोड़ते वक्त गन का ढक्कन टूटकर युवक की गर्दन पर जा लगा। हादसे में रेलवे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद सलमान गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गर्दन में गहरी चोट लगने से श्वास नली और भोजन नली फट गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। सलमान टेम्पो चलाता था और पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। प्रतापनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Udaipur #EidMiladUnNabi #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews AccidentNews