डूंगरपुर जिले की आसपुर तहसील के रामा गांव में सोमवार को 3 ग्रामीणों को घायल करने वाली मादा पैंथर की मंगलवार को मौत हो गई। वन विभाग की टीम पैंथर को ट्रेंकुलाइज करने की तैयारी कर ही रही थी कि उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। एसीएफ गौतम मीणा के अनुसार, झाड़ियों में घायल अवस्था में मिली पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर आसपुर फॉरेस्ट कार्यालय में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
#Dungarpur #Aspur #RamaVillage #PantherAttack #ForestDepartment