पोड़ैयाहाट: सीएचसी पोड़ैयाहाट में नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, प्रभारी ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
नवजात की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में परिजनों ने जोरदार हंगामा किया और इलाज में लापरवाही ,अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए। सीएचसी प्रभारी डॉ रमेश कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मिली जानकारी के अनुसार इस्माइल अंसारी की पत्नी को लेबर पेन होने के बाद उसे आज तड़के पोड़ैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया था।