श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के प्रशासन और संचालन को नई व्यवस्था देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
ट्रस्ट की 2 सितंबर 2026 को हुई बैठक में सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया। जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना की वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख रह चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
ट्रस्ट की नई प्रमुख व्यवस्था
महंत नृत्य गोपाल दास — अध्यक्ष
स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज — महासचिव/महामंत्री
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा — प्रथम CEO
महेश भागचंदका — कोषाध्यक्ष एवं न्यासी
मदन मोहन पांडेय — न्यासी, वरिष्ठ अधिवक्ता
डॉ. निर्मला यादव — न्यासी, पहली महिला ट्रस्टी
इसके अलावा ट्रस्ट में के. परासरन, डॉ. कृष्ण मोहन, जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, जगद्गुरु स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ, युगपुरुष परमानंद जी महाराज और महंत दिनेंद्र दास सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं। नृपेंद्र मिश्र मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष के रूप में जुड़े हैं।
नए चेहरों की खासियत
जितेंद्र मिश्रा: करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले पूर्व एयर मार्शल। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड की कमान संभाली।
महेश भागचंदका: दिल्ली के व्यवसायी एवं समाजसेवी, जिन्हें नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
मदन मोहन पांडेय: अयोध्या के वरिष्ठ अधिवक्ता, जिन्होंने लंबे समय तक राम जन्मभूमि मामले में रामलला विराजमान का पक्ष रखा।
डॉ. निर्मला यादव: शिकोहाबाद की सेवानिवृत्त शिक्षाविद् और कॉलेज प्राचार्य। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली महिला न्यासी बनी हैं।
यह बदलाव राम मंदिर के निर्माण के बाद उसके प्रशासन, संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और वित्तीय व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पेशेवर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#rammandirtrust #ayodhyarammandir #rammandir #ayodhya
Orai, Jalaun | Sep 2, 2026