सफलता की बात, किसान के साथ कार्यक्रम आयोजित
200 किसानों को बीज का वितरण
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सफलता की बात, किसान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान तिलहन मिशन अंतर्गत 200 किसानों को निशुल्क बीज का वितरण भी किया गया।
कृषि विकासखण्ड कार्यालय श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषकों को फसल बीमा योजना की जानकारी प्रदाय की गई और कृषकों को अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभाग अंतर्गत विभागीय योजना तिलहन मिशन में 200 किसानों को निशुल्क बीज का वितरण किया गया है।
इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री आर.के. सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि.ख. श्योपुर श्री शरद रघुवंशी, कृषि विस्तांर अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र लोधी, जिला प्रतिनिधि ए.आई.सी. बीमा कंपनी श्री रवि अटल एवं कृषकगण उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026