नावानगर: नावानगर के छवहुआ मोड़ पर ट्रक चालक से लूट, 4 घंटे में खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार
नावानगर थाना क्षेत्र के छवहुआ मोड़ के पास ट्रक चालक से लूट की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे में उद्भेदन कर लिया। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया है।