पशुओं को पानी पिलाने गया 22 वर्षीय युवक, कुएं के बाड़े में फंदे पर मिला शव
प्रतापगढ़। जिले के हथुनिया थाना क्षेत्र के रजोरा गांव में शनिवार सुबह 22 वर्षीय शिव शंकर शर्मा ने अपने कुएं पर बने बाड़े में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पशुओं को पानी पिलाने के लिए बाड़े में गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची हथुनिया थाना पुलिस ने मृतक के बड़े भाई शुभम शर्मा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। सहायक उप निरीक्षक दशरथ लाल डांगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Pratapgarh #RajasthanNews #Hathunia #RajoraVillage #BreakingNews CrimeNews