पोड़ैयाहाट: मातकोम टोला और सरबिंधा में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने किया पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास
मातकोम टोला और बांझी पंचायत के सरबिंदा में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया है। दोनों ही सड़कों का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा किया जाना है। मात कोम टोला में बन रहे सड़क की अनुमानित लागत ₹ 37 लाख 83,700 है। वहीं सर बिंधा में 29 लाख 38,614 रुपए मात्र है।