सरगुजा जिले के अम्बिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग (NH-43) पर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंगारी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में धुत चालक बेहद तेज गति से स्कॉर्पियो चला रहा था, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन सवार चार से अधिक लोग घायल हो गए हैं, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सीतापुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#Ambikapur #Surguja #ChhattisgarhNews #NH43 #Sitapur #RoadAccident #BreakingNews #FatafatNews