Public App Logo
Profile Picture

Fatafat News India

@fatafatnewsindia
1873Followers
0Following
राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में इब्राहिम नाम के युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस आरोपियों को थाने से घटनास्थल तक लेकर पहुंची, जहां आरोपी ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है’ जैसे नारे लगाते नजर आए।

वहीं, इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस क्या कदम उठाती है।<nis:link nis:type=tag nis:id=bhopal nis:value=Bhopal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भोपाल nis:value=भोपाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shahjahanabad nis:value=Shahjahanabad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mppolice nis:value=MPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=fatafatnews nis:enabled=true nis:link/>
कर्ज में डूबे एक परिचित ने 20 लाख रुपये की लालच में भरोसे का ऐसा खूनी कत्ल किया, जिसने पूरे सूरजपुर को दहला दिया। शिक्षिका रजनी बरेठ के खाते में लोन की रकम आने की खबर मिलते ही आरोपी प्रवेश कुमार ने पहले घर में घुसकर पानी की बोतल से हमला कर और पैर से गला दबाकर शिक्षिका की जान ले ली। इसके बाद अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने मासूम बेटे सुजल को मां से मिलाने का झांसा दिया, अम्बिकापुर ले जाकर मैगी खिलाई और फिर जंगल के पास सीमेंट के खंभे से सिर कुचलकर नाले में फेंक दिया।

बंद घर के बाथरूम में मां और जंगल के नाले में बेटे की लाश मिलने से फैली सनसनी के बीच पुलिस के लिए यह एक अंधा कत्ल था। लेकिन कंधे पर 'सफेद गमछा', ग्रैंड विटारा कार और सीसीटीवी फुटेज की एक कड़ी ने कातिल के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूरजपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ने 36 वर्षीय आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात, कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=surajpurcrime nis:value=SurajpurCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurder nis:value=DoubleMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhpolice nis:value=ChhattisgarhPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surajpur nis:value=Surajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforrajni nis:value=JusticeForRajni nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के शुरुआती दो क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने दबदबा बनाया, लेकिन आखिरी दो क्वार्टर में बैलाडिला बुल्स ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

ओलंपियन प्रदीप मोर के मार्गदर्शन वाली मैनपाट टाइटन्स की ओर से प्रहलाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल दागा और उन्हें ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। सातवें मिनट में मैनपाट टाइटन्स के प्रहलाद टांडी के पास गोल करने का बेहतरीन मौका आया, लेकिन बैलाडिला के गोलकीपर ने शानदार बचाव कर उनकी कोशिश नाकाम कर दी। इसके बाद बैलाडिला बुल्स को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर संदीप ठाकुर ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने वापसी करते हुए मुकाबले पर पकड़ मजबूत की। हाफ टाइम से कुछ मिनट पहले प्रहलाद के शानदार प्रयास पर प्रवीण यादव ने गेंद को गोलपोस्ट में डिफ्लेक्ट कर स्कोर 2-0 कर दिया।

दो गोल से पिछड़ने के बाद बैलाडिला बुल्स ने आक्रामक रुख अपनाया। जसकरण सिंह के शानदार मूव के बाद राहुल यादव ने गोल दागकर टीम की वापसी की राह खोली। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में जसकरण सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए स्कोर 2-2 कर दिया।

मुकाबले के रोमांचक दौर में मैनपाट टाइटन्स के प्रहलाद ने रिवर्स फ्लिक के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को फिर बढ़त दिलाई। हालांकि, मैच समाप्त होने से पहले बैलाडिला बुल्स के निहाल हुसैन अंसारी ने पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

आखिरी मिनटों तक चले संघर्ष के बावजूद कोई भी टीम निर्णायक गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस तरह बैलाडिला बुल्स ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर अपनी जुझारू क्षमता का परिचय दिया.. <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhhockeyleague nis:value=ChhattisgarhHockeyLeague nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manpattitans nis:value=ManpatTitans nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bailadilabulls nis:value=BailadilaBulls nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hockeyleague2026 nis:value=HockeyLeague2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianhockey nis:value=IndianHockey nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hockeyindia nis:value=HockeyIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportsnews nis:value=SportsNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/>   <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnewsnetwork nis:value=FatafatNewsNetwork nis:enabled=true nis:link/>
रायपुर:  नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए NCB और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने रायपुर में 11 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई करते हुए जांच की..

जांच के दौरान चार मेडिकल स्टोर्स में रिकॉर्ड संधारण से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं.. इनमें सर मेडिकल्स, श्री राम मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल शॉप और मां लक्ष्मी मेडिकल स्टोर शामिल हैं..

विभाग ने चारों मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.. संबंधित संचालकों के जवाब और दस्तावेजों की जांच के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा.. फिलहाल, जांच के बाद विभागीय कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
जांजगीर-चांपा में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब शहर के सबसे प्रमुख और संवेदनशील इलाके भी सुरक्षित नहीं रहे। कलेक्टरेट मार्ग, ऐतिहासिक भीमा तालाब और संस्कृति भवन जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थलों से बिजली केबल चोरी होने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया है। अधिकारियों और आम नागरिकों की निरंतर आवाजाही वाले वीवीआईपी मार्ग पर ऐसी वारदात होना शहर की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित विभागों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाली इस चोरी का सीधा खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा छाए रहने से न केवल सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है, बल्कि असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी गहरा गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और इन महत्वपूर्ण मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था जल्द से जल्द बहाल की जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=janjgirchampa nis:value=JanjgirChampa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cabletheft nis:value=CableTheft nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=publicsafety nis:value=PublicSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=administrationalert nis:value=AdministrationAlert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=localissues nis:value=LocalIssues nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
इस तरह खुला मां बेटे के दोहरे हत्या का राज... पूरी खबर कमेंट बॉक्स पर!
सूरजपुर जिले के जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सूरजपुर पुलिस, बिश्रामपुर निवासी 18 वर्षीय छात्र और उसकी शिक्षिका मां की हत्या करने वाले गुनाहगारों को मीडिया के सामने बेनकाब करेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=surajpur nis:value=Surajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blindmurder nis:value=BlindMurder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jainagar nis:value=Jainagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bishrampur nis:value=Bishrampur nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया..संबलपुर से लौट रही एक कार चलती ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए..

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया..

बताया जा रहा है कि कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर संबलपुर से वापस लौट रहे थे..सूत्रों के मुताबिक, वे संभवतः राजनांदगांव के निवासी हैं.. हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है..

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. गौरतलब है कि घटना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बावनकेरा चौक की है..
<nis:link nis:type=tag nis:id=mahasamund nis:value=Mahasamund nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh53 nis:value=NH53 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patwapolice nis:value=PatwaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
सूरजपुर में सनसनीखेज 'ब्लाइंड डबल मर्डर' का पर्दाफाश! 20 लाख रुपये के लोन की रकम हड़पने के लालच में एक परिचित कारोबारी ने शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके मासूम बेटे सुजल की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले शिक्षिका को घर में पैर से गला घोंटकर मारा, फिर राज खुलने के डर से ट्यूशन से लौटे बेटे को मैगी खिलाने के बहाने कार में बैठाकर जंगल ले गया और सीमेंट के खंभे से वार कर मौत के घाट उतार दिया। दोनों शव अलग-अलग इलाकों में फेंककर आरोपी फरार हो गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी।

सूरजपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध हुलिए (सफेद गमछा व काली टी-शर्ट) और ग्रैंड विटारा कार के सुराग के आधार पर आरोपी प्रवेश कुमार (मूल निवासी करनाल, हरियाणा) को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए जेवरात, दस्तावेज, मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस तत्परता और त्वरित कार्रवाई से अंधे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई और आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=surajpurpolice nis:value=SurajpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doublemurdersolved nis:value=DoubleMurderSolved nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhpolice nis:value=ChhattisgarhPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justice nis:value=Justice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surajpur nis:value=Surajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimeupdate nis:value=CrimeUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के जरही में विजयादशमी की रात दो व्यक्तियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि, भीड़भाड़ और व्यस्त ट्रैफिक के बीच रावण दहन मैदान के नजदीक एक कार में बाइक सट गई। जिसके बाद कुछ समय के लिए विवाद शुरू हो गया। एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी है। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। अब मारपीट के दौरान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=surajpur nis:value=Surajpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jarhi nis:value=Jarhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vijyadashmi nis:value=VijyaDashmi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/>
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय ऐतिहासिक प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर आयोजित इस दौरे की शुरुआत रायपुर से हो रही है, जहाँ वे पूज्य माता हासी देवी जी के स्मरण में विशेष स्मारक सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगी। इसके साथ ही वे नुआखाई पर्व के पावन अवसर पर आयोजित 'सेवा सम्मान एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम' में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगी।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति बस्तर संभाग के जगदलपुर पहुँचकर माँ दंतेश्वरी के दर्शन करेंगी और विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा के पारंपरिक व ऐतिहासिक मंच 'मुरिया दरबार' में पारंपरिक आदिवासी नेतृत्व से सीधा संवाद करेंगी। लालबाग मैदान में विशाल जनसभा को संबोधन और स्थानीय शिल्पकला की प्रदर्शनी का यह अवलोकन न केवल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी नई ऊर्जा देगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=presidentdroupadimurmu nis:value=PresidentDroupadiMurmu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bastardussehra nis:value=BastarDussehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tribalpride nis:value=TribalPride nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tribalculture nis:value=TribalCulture nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=muriadarbar nis:value=MuriaDarbar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipur nis:value=Raipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bastar nis:value=Bastar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=incredibleindia nis:value=IncredibleIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू आगामी 25 और 26 अक्टूबर को अपने पहले दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रायपुर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद यह उनका पहला प्रवास है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और संगठन में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होने वाली इन उच्चस्तरीय बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश के शीर्ष नेताओं के साथ बूथ स्तर की मजबूती और आगामी रणनीति का रोडमैप तैयार होगा। यह दो दिवसीय मंथन जमीनी कामकाज की समीक्षा, शासन-संगठन के बेहतर समन्वय और पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के संचार के लिहाज से बेहद निर्णायक साबित होगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bjpchhattisgarh nis:value=BJPChhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=smritiirani nis:value=SmritiIrani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=missionchhattisgarh nis:value=MissionChhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipur nis:value=Raipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vishnudeosai nis:value=VishnuDeoSai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhbjp nis:value=ChhattisgarhBJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=organizationfirst nis:value=OrganizationFirst nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर छत्तीसगढ़ में कभी खौफ का पर्याय रहे पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सीताराम सोनवानी ने हिंसा का अंधेरा छोड़ समाज की मुख्यधारा का दामन थाम लिया है। 90 के दशक में गरीबी और लाचारी के चलते हथियार उठाने वाले सीताराम ने वर्ष 2005 में अपनी पत्नी विराजो की सलाह पर संगठन से किनारा किया और असम में 16 वर्षों तक कठिन मजदूरी कर परिवार को संभाला। बाद में छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उन्होंने 2021 में औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया।

सजा और विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद सीताराम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान और सम्मानजनक पहचान मिली। हाल ही में बलरामपुर पुलिस द्वारा उन्हें पुनर्वास नीति के तहत प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। बंदूक की नाल से शांति और सम्मान तक का सीताराम का यह सफर साबित करता है कि परिवार का अटूट संबल और ठोस प्रशासनिक नीतियां भटके हुए जीवन को भी एक नई और गरिमामय दिशा दे सकती हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naxalrehabilitation nis:value=NaxalRehabilitation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspirationalstory nis:value=InspirationalStory nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mainstreamlife nis:value=MainstreamLife nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhpolice nis:value=ChhattisgarhPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmay nis:value=PMAY nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=peaceandprogress nis:value=PeaceAndProgress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
बलरामपुर जिले के रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती महिला को परिजन महतारी एक्सप्रेस (102 एंबुलेंस) से समय पर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला और स्टाफ क्वार्टर भी पूरी तरह सूने थे। स्थिति इतनी नाजुक थी कि मरीज को कहीं और ले जाना संभव नहीं था; नतीजतन, बेबस परिजनों को एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराने पर मजबूर होना पड़ा। प्रसव के करीब एक घंटे बाद जिला मुख्यालय से महिला स्वास्थ्य कर्मी पहुंची, तब जाकर जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार मिल सका।

इस लाचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए राजपुर बीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, सीएमएचओ ने विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=Balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcarecrisis nis:value=HealthCareCrisis nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ruralhealth nis:value=RuralHealth nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahtariexpress nis:value=MahtariExpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartment nis:value=HealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=revatpurphc nis:value=RevatpurPHC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय महत्वपूर्ण प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित विशेष 'बौद्धिक वर्ग' को संबोधित करेंगे। इस सत्र में वे स्वयंसेवकों को संगठन विस्तार, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों को लेकर अहम पाथेय देंगे।

प्रवास के दूसरे दिन, शुक्रवार को संघ प्रमुख की मौजूदगी में प्रांतीय टोली की उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। इस बैठक में प्रांत के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं, मंडल व शाखा स्तर तक संगठन के विस्तार तथा समसामयिक विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा। कार्यक्रमों के समापन के बाद शुक्रवार देर शाम वे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mohanbhagwat nis:value=MohanBhagwat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rss nis:value=RSS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bilaspur nis:value=Bilaspur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rsschattisgarh nis:value=RSSChattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=currentaffairs nis:value=CurrentAffairs nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ के जशपुर में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति के विरुद्ध अमर्यादित व भड़काऊ टिप्पणी करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। बगीचा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला कुदमुरा में पदस्थ शिक्षक हेमंत बेदी द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कुनकुरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ BNS की धारा 196 और 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

जेल जाने के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी शिक्षक के इस अशोभनीय आचरण पर सख्त रुख अपनाया है। सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) राजेश कुमार सिंह ने सेवा नियमावली के उल्लंघन के तहत आरोपी शिक्षक हेमंत बेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के इस मामले में प्रशासन की इस दोहरी कार्रवाई (जेल और निलंबन) से कड़ा संदेश गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jashpur nis:value=Jashpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationdepartment nis:value=EducationDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialmediacontroversy nis:value=SocialMediaControversy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strictaction nis:value=StrictAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
उम्र सिर्फ एक संख्या है और अडिग हौसले के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती! भारत की 44 वर्षीय पैरा एथलीट सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स में इतिहास रचते हुए महिलाओं की F54 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में देश को स्वर्णिम सफलता दिलाई है। ग्रेटर नोएडा की इस जांबाज खिलाड़ी ने अपने 5वें प्रयास में 15.66 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर पोडियम के शीर्ष पर तिरंगा लहराया।

यह जीत सुवर्णा के अटूट संकल्प की मिसाल है। पिछले एशियन पैरा गेम्स में 8वें स्थान पर रहने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी तकनीक को निखारते हुए इस बार सीधे गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। मैदान पर देश का मान बढ़ाने वाली सुवर्णा असल जिंदगी में दिव्यांगजनों के अधिकारों और सुगम्यता (accessibility) के लिए भी एक सशक्त आवाज हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=suvarnaraj nis:value=SuvarnaRaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=asianparagames nis:value=AsianParaGames nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=goldmedal nis:value=GoldMedal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paraathletics nis:value=ParaAthletics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=inspiration nis:value=Inspiration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=proudindian nis:value=ProudIndian nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=discusthrow nis:value=DiscusThrow nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womeninsports nis:value=WomenInSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक स्थानीय नेता का बेहद आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वायरल वीडियो में महादेवडांड़ मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष जगेश्वर यादव एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर महिला डांसरों के साथ ठुमके लगाते, उन पर खुलेआम नोटों की बारिश करते और हद पार कर डांसर की गोद में लेटे नजर आ रहे हैं।

सार्वजनिक मंच पर एक जिम्मेदार राजनीतिक पद पर बैठे नेता की इस अभद्र हरकत का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल चुका है। आम जनता से लेकर विपक्षी दल अब भाजपा के अनुशासन और नेताओं के सार्वजनिक आचरण पर कड़े सवाल उठा रहे हैं। क्षेत्र में यह घटना जबरदस्त चर्चा और भारी आलोचना का विषय बनी हुई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jashpur nis:value=Jashpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpleaderviralvideo nis:value=BJPLeaderViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalnews nis:value=PoliticalNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jashpurnews nis:value=JashpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialmediaviral nis:value=SocialMediaViral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
विजयादशमी के पावन अवसर पर सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में रावण दहन का भव्य एवं ऐतिहासिक उत्सव अपार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य समारोह से पूर्व प्रभु श्रीराम, भ्राता लक्ष्मण और माता जानकी के पावन स्वरूपों की नयनाभिराम झांकी व भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भावभीना स्वागत किया।

क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो की गरिमामयी मुख्य आतिथ्य तथा आदर्शनगर दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधि-विधान पूर्वक 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। गगनभेदी जयकारों और मनमोहक आतिशबाजी के बीच हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने बुराई पर अच्छाई की इस विजय का साक्षी बनकर उत्सव का आनंद लिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dussehra nis:value=Dussehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ravandahan nis:value=RavanDahan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitapur nis:value=Sitapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surguja nis:value=Surguja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambikapur nis:value=Ambikapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vijayadashami nis:value=Vijayadashami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jaishreeram nis:value=JaiShreeRam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surgujanews nis:value=SurgujaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
सरगुजा जिले के सीतापुर (काराबेल) में विजयादशमी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार तड़के शांतिपारा से दशहरा मेला देखकर मोपेड से घर लौट रहे तीन युवकों को विपरीत दिशा से आ रहे सरिया लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग किशोरों सूर्यकांत (15) और पवन (16) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोपेड चला रहा 25 वर्षीय योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। सीतापुर पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन एक साथ दो घरों के चिराग बुझने से क्षेत्र में शोक की लहर है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=surguja nis:value=Surguja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitapur nis:value=Sitapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambikapur nis:value=Ambikapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में दशहरे की रात उत्सव का माहौल अचानक मातम में बदल गया। मुड़ापार बाजार के पास रावण दहन मैदान के पीछे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। हमलावरों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। त्योहार की रात हुए इस नृशंस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वारदात में शामिल चौथे फरार आरोपी की तलाश जारी है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=korbacrime nis:value=KorbaCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=korbapolice nis:value=KorbaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimeupdate nis:value=CrimeUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dussehra nis:value=Dussehra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांगो थाना क्षेत्र के बरपाली और पोड़ी के बीच करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आरोपी चालक भारी वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarh nis:value=Chhattisgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=korba nis:value=Korba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadaccident nis:value=RoadAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nh130 nis:value=NH130 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
नौ दिनों की शक्ति साधना और आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्रि का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक हुआ। पूजा पंडालों में महिलाओं द्वारा पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ और महाआरती के बाद सीतापुर नगर में भव्य विसर्जन शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों की थाप, उड़ते अबीर-गुलाल और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों के बीच सड़कों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

नगर भ्रमण के पश्चात प्रतिमाओं का कारवां मांड नदी तट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से मां जगदंबे की प्रतिमाओं को पवित्र जल में विसर्जित किया गया। जैसे ही मां की प्रतिमाएं जल में समाहित हुईं, श्रद्धालुओं की आंखें छलक आईं। सभी ने हाथ जोड़कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=durgavisarjan nis:value=DurgaVisarjan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=navratri nis:value=Navratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maadurga nis:value=MaaDurga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ambikapur nis:value=Ambikapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sitapur nis:value=Sitapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sardiyanavratri nis:value=SardiyaNavratri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sindoorkhela nis:value=SindoorKhela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhakti nis:value=Bhakti nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=festivalvibes nis:value=FestivalVibes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mandriver nis:value=MandRiver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जाने-माने राइस मिल कारोबारी दीपक मित्तल (56) का शव बुधवार सुबह चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वे मार्कफेड की एक अहम आधिकारिक बैठक में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सुबह करीब 6 बजे जब होटल स्टाफ उनके कमरे में पहुंचा, तो दरवाजा खुला था और मित्तल बिस्तर पर अचेत पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ परिजनों से संपर्क कर रही है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raipurnews nis:value=RaipurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chandigarh nis:value=Chandigarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepakmittal nis:value=DeepakMittal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimeupdate nis:value=CrimeUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tajhotel nis:value=TajHotel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>
छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुर्ग जिले से एक कैदी को अम्बिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने पहुंचे दो पुलिसकर्मी एक एएसआई (ASI) और एक आरक्षक प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास शराब के नशे में बेसुध पड़े मिले। सुरक्षा में लापरवाही की हद तब पार हो गई जब उनकी सरकारी लोडेड इंसास राइफल खुलेआम जमीन पर लावारिस हालत में पड़ी दिखाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर हथियार को लावारिस देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस सहायता केंद्र को खबर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने राइफल को जब्त कर कब्जे में लिया। ड्यूटी के दौरान घोर अनुशासनहीनता और सर्विस हथियार की ऐसी खुली अनदेखी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा और दुर्ग दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=ambikapur nis:value=Ambikapur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhattisgarhnews nis:value=ChhattisgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surgujapolice nis:value=SurgujaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=durgpolice nis:value=DurgPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policedepartment nis:value=PoliceDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cgnews nis:value=CGNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=insasrifle nis:value=INSASRifle nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fatafatnews nis:value=FatafatNews nis:enabled=true nis:link/>