छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के सेंदरी धान खरीदी केंद्र पहुंचे, जहां अन्नदाताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। किसानों ने अपने मुखिया के प्रति आभार और स्नेह जताते हुए उन्हें धान से तौलकर अनोखा 'तुलादान' किया।
मुख्यमंत्री ने भी पूरी श्रद्धा के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पूजा-अर्चना की और खुद अपने हाथों से धान तौलकर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। प्रदेश सरकार की इस पारदर्शी और सुगम व्यवस्था से किसानों के चेहरों पर जबरदस्त खुशी और संतोष झलक रहा है।
#Chhattisgarh #VishnuDeoSai #Bilaspur #DhanKharidi #FatafatNews